फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

काम की बात: पीएफ खाताधारक जरूर करवा लें आधार से जुड़ा ये काम, वरना पैसे निकालने में हो सकती है दिक्कतें

Thu, 04 Jan 2024 12:03 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Thu, 04 Jan 2024 12:03 PM IST
विज्ञापन
EPFO: To withdraw money from PF account, mobile number should be linked to Aadhaar
पीएफ खाताधारकों को आधार अपडेट क्यों करवाना जरूरी है? - फोटो : iStock

PF Account: जो लोग नौकरी करते हैं, उनका पीएफ खाता होता है। दरअसल, इस पीएफ खाते का संचालन कर्मचारी भविष्य निधि संगठन यानी ईपीएफओ करता है। पहले कर्मचारियों के पीएफ खाते खोले जाते हैं और उसके बाद उसमें हर महीने कर्मचारी की सैलरी में से एक निश्चित अमाउंट जमा किया जाता है और उतना ही पैसा कंपनी भी कर्मचारी के पीएफ खाते में जमा करती है। ऐसे में फिर कर्मचारी अपने पीएफ खाते में से नौकरी के बीच में या नौकरी छोड़ने के बाद इस पैसे को निकाल सकता है, लेकिन अगर किसी कारण आपके आधार से आपका मोबाइल नंबर लिंक नहीं है तो फिर आपको पैसे निकालने में दिक्कत हो सकती है। इसलिए आपको अपने आधार कार्ड से मोबाइल नंबर लिंक करवा लेना चाहिए। तो चलिए इसका तरीका जानते हैं। आगे आप इस बारे में जान सकते हैं...

EPFO: To withdraw money from PF account, mobile number should be linked to Aadhaar
पीएफ खाताधारकों को आधार अपडेट क्यों करवाना जरूरी है? - फोटो : istock
  • आप इस बारे में जानें कि आधार कार्ड से कैसे मोबाइल नंबर लिंक करवा सकते हैं, लेकिन उससे पहले ये जानते चलें कि ऐसा करना क्यों जरूरी है। दरअसल, जब आप पीएफ खाते से ऑनलाइन पैसे निकालते हैं, तो आखिर में आपके आधार से लिंक मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी आता है। इस ओटपी को दर्ज करने के बाद ही प्रोसेस पूरा होता है, लेकिन अगर नंबर लिंक नहीं होगा तो ओटीपी नहीं आ पाएगा।
EPFO: To withdraw money from PF account, mobile number should be linked to Aadhaar
पीएफ खाताधारकों को आधार अपडेट क्यों करवाना जरूरी है? - फोटो : iStock

मोबाइल नंबर को ऐसे करवा सकते हैं आधार से लिंक-

स्टेप 1

  • अगर किसी कारण आपके आधार कार्ड से कोई मोबाइल नंबर लिंक नहीं है या पहले से लिंक्ड नंबर बंद हो चुका है तो आप नया मोबाइन नंबर अपडेट करवा सकते हैं
  • ऐसे में आपको पहले अपने नजदीकी आधार सेवा केंद्र पर जाना होगा
विज्ञापन
विज्ञापन
EPFO: To withdraw money from PF account, mobile number should be linked to Aadhaar
पीएफ खाताधारकों को आधार अपडेट क्यों करवाना जरूरी है? - फोटो : istock

स्टेप 2

  • फिर यहां पर आपको करेक्शन फॉर्म लेना है
  • इस फॉर्म को भरें, इसमें अपना पूरा नाम, आधार नंबर और वो मोबाइल नंबर दर्ज करें जिसे आपको अपडेट करवाना है
विज्ञापन
EPFO: To withdraw money from PF account, mobile number should be linked to Aadhaar
पीएफ खाताधारकों को आधार अपडेट क्यों करवाना जरूरी है? - फोटो : istock

स्टेप 3

  • इसके बाद आपको इसे भरे हुए फॉर्म को संबंधित अधिकारी को जमा करवाना है
  • फिर आपका बायोमेट्रिक होगा और मोबाइल नंबर अपडेट कर दिया जाएगा
  • कुछ दिनों के भीतर आपका मोबाइल नंबर अपडेट हो जाता है, जिसके बाद पीएफ खाते से पैसे निकालने के लिए आप इसका इस्तेमाल कर सकते हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed