फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बात काम की है: क्या आप भी नौकरी के बीच में निकालना चाहते हैं अपने पीएफ का पैसा? जानें तरीका

Fri, 20 Dec 2024 04:54 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Fri, 20 Dec 2024 04:54 PM IST
सार

कर्मचारी भविष्य निधि संगठन यानी ईपीएफओ भारत सरकार की एक इकाई है। इसके जरिए नौकरीपेशा लोगों को पीएफ खाते की सुविधा दी जाती है।

विज्ञापन
EPFO: how to withdrawal your pf money during your job advance pf kaise nikale
पीएफ के पैसे कैसे निकाल सकते हैं? - फोटो : Adobe Stock

PF Withdrawal Rule in Hindi: जो लोग नौकरी करते हैं उन्हें काम करने के बदले सिर्फ हर महीने सैलरी ही नहीं दी जाती। बल्कि, उन्हें पीएफ की सुविधा भी दी जाती है और ये सरकार की व्यवस्था है। हालांकि, किस कंपनी के कर्मचारियों को पीएफ का लाभ मिलेगा या नहीं ये कंपनी के साइज यानी कर्मचारियों की संख्या पर निर्भर करता है। वहीं, अगर आप पीएफ खाता धारक हैं तो आप अपनी नौकरी के बीच में भी पीएफ के पैसे निकाल सकते हैं। इसको लेकर सरकार का नियम है। आपका भी अगर पीएफ कटता है और आपको पैसों की जरूरत है तो आप अपने पीएफ खाते से नियम के हिसाब से पैसे निकाल सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इसका तरीका क्या है। आप अगली स्लाइड्स में पीएफ के पैसे को एडवांस में निकालने के तरीके के बारे में जान सकते हैं...

EPFO: how to withdrawal your pf money during your job advance pf kaise nikale
पीएफ के पैसे कैसे निकाल सकते हैं? - फोटो : Adobe Stock

नौकरी के बीच में इस तरीके से निकाल सकते हैं पीएफ के पैसे:-

पहला स्टेप

  • अगर आप भी नौकरीपेशा हैं और आपका पीएफ कटता है तो आप नौकरी के बीच में पीएफ के पैसे निकाल सकते हैं
  • इसके लिए आपको सबसे पहले ईपीएफओ की आधिकारिक वेबसाइट https://unifiedportal-mem.epfindia.gov.in/memberinterface/ पर जाना होता है
  • यहां पर जाकर आपको पहले लॉगिन करना है
EPFO: how to withdrawal your pf money during your job advance pf kaise nikale
पीएफ के पैसे कैसे निकाल सकते हैं? - फोटो : Adobe Stock

दूसरा स्टेप

  • लॉगिन करने के लिए आपको सबसे पहले अपना यूएएन नंबर यहां दर्ज करना है
  • इसके बाद आपको पासवर्ड दर्ज करना है और फिर स्क्रीन पर दिए हुए कैप्चा कोड को भी भर दें
  • फिर लॉगिन पर क्लिक करें जिसके बाद आपके रजिस्टर्ड मोबाइल पर एक ओटीपी आएगा
  • इस आए हुए ओटीपी को दर्ज करके लॉगिन कर लें
विज्ञापन
विज्ञापन
EPFO: how to withdrawal your pf money during your job advance pf kaise nikale
पीएफ के पैसे कैसे निकाल सकते हैं? - फोटो : Adobe Stock

तीसरा स्टेप 

  • इसके बाद आपको 'ऑनलाइन सर्विसेज' वाले सेक्शन में जाना है और यहां पर 'क्लेम' वाले ऑप्शन पर क्लिक करना है
  • फिर आपको अपने बैंक खाता का अकाउंट नबंर दर्ज करना है और उसे वेरिफाई करवाना है
  • वेरिफाई करवाने के बाद आपको आग बढ़ना है और एडवांस क्लेम चुनना है
  • इसके बाद आपको पीएफ निकालने का कारण चुनना है
विज्ञापन
EPFO: how to withdrawal your pf money during your job advance pf kaise nikale
पीएफ के पैसे कैसे निकाल सकते हैं? - फोटो : Adobe Stock

चौथा स्टेप

  • आप अपनी जरूरत के हिसाब से कोई भी कारण चुन सकते हैं
  • अब आपको अपना पता यहां पर दर्ज करना है
  • फिर आपको अपने चेक या पासबुक की स्केन कॉपी अपलोड करनी है
  • इसके बाद आपके आधार से लिंक वाले मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी आएगा जिसे दर्ज करके सबमिट कर दें
  • इसके कुछ दिनों के भीतर आपके बैंक खाते में पीएफ के पैसे आ जाते हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed