अगर आप भी कर्मचारी भविष्य निधि संगठन की पेंशन स्कीम के सब्सक्राइबर हैं, तो आपके लिए बड़ी खबर है। इस साल सरकार ईपीएफओ की स्कीम 'कर्मचारी पेंशन योजना' के सब्सक्राइबर्स को बड़ा तोहफा देने जा रही है। दरअसल, कुछ दिनों से न्यूनतम मासिक पेंशन को नौ गुना तक बढ़ाने की तैयारी चल रही है। अगर ऐसा होता है तो हर महीने न्यूनतम पेंशन को 9 हजार रुपये तक बढ़ा दिया जाएगा। यानी ईपीएस से जुड़े लोगों को हर महीने 1 हजार रुपये के बजाय 9 हजार रुपये मिलेंगे। एक रिपोर्ट के मुताबिक श्रम मंत्रालय द्वारा फरवरी में होने वाली बैठक में संबंध में फैसला लिया जा सकता है। इसके अलावा इस बैठक में नई संहिता पर भी फैसला लिया जा सकता है। माना जा रहा है कि इस बैठक का मुख्य एजेंडा कर्मचारी पेंशन योजना के तहत न्यूनतम पेंशन को बढ़ाना है। आइए इस रिपोर्ट में जानते हैं विस्तार से...
{"_id":"61d550a9891a40356c7b8c22","slug":"employees-pension-scheme-good-news-for-epfo-subscribers-your-pension-may-increase-rupees-9000-monthly","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"EPFO Pension Scheme: ईपीएफओ सब्सक्राइबर्स के लिए बड़ी खबर, 9 गुना बढ़ सकती है आपकी पेंशन, जानिए इसके बारे में","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
EPFO Pension Scheme: ईपीएफओ सब्सक्राइबर्स के लिए बड़ी खबर, 9 गुना बढ़ सकती है आपकी पेंशन, जानिए इसके बारे में
Wed, 05 Jan 2022 06:15 PM IST
आशिकी पटेल
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: आशिकी पटेल
Updated Wed, 05 Jan 2022 06:15 PM IST
विज्ञापन
9 गुना बढ़ सकती है ईपीएफओ सब्सक्राइबर्स की पेंशन
- फोटो : pixabay
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
9 गुना बढ़ सकती है ईपीएफओ सब्सक्राइबर्स की पेंशन
- फोटो : Istock
पेंशनर्स लंबे अर्से से ये मांग कर रहे हैं कि मिनिमम पेंशन को बढ़ाया जाना चाहिए। इसको लेकर कई दौर की बातचीत भी हो चुकी है। कहा जा रहा है कि न्यूनतम पेंशन बढ़ाने का फैसला समिति की सिफारिशों के आधार पर लिया जा सकता है। दरअसल, संसद की स्थाई समिति ने भी पेंशन बढ़ाने के संबंध में सुझाव दिया था।
9 गुना बढ़ सकती है ईपीएफओ सब्सक्राइबर्स की पेंशन
- फोटो : istock
क्या है कर्मचारी पेंशन स्कीम?
- साल 1995 में कर्मचारी पेंशन स्कीम (EPS) की शुरुआत हुई थी। इसके तहत संगठित क्षेत्र में काम करने वाले 58 साल की उम्र वाले लोगों को पेंशन मिलती है। योजना का लाभ उठाने के लिए कर्मचारी के लिए कम से कम 10 साल की नौकरी करना जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
9 गुना बढ़ सकती है ईपीएफओ सब्सक्राइबर्स की पेंशन
- फोटो : istock
- कर्मचारी अपने वेतन का 12 फीसदी योगदान ईपीएफ में देता है। इतनी ही राशि कंपनी द्वारा भी दी जाती है। कंपनी के योगदान में एक हिस्सा ईपीएस में जमा किया जाता है।
विज्ञापन
9 गुना बढ़ सकती है ईपीएफओ सब्सक्राइबर्स की पेंशन
- फोटो : PTI
- इस खाते में वेतन का 8.33 फीसदी योगदान होता है। इसकी सबसे खास बात ये है कि कर्मचारी की मौत होने पर उसका परिवार पेंशन पाने का हकदार होता है।