Identify Fake Eggs Process in Hindi: हम दिन-भर मेहनत करते हैं और इस मेहनत को करने के लिए हमें एक हेल्दी और पौष्टिक आहार की जरूरत होती है। इसके लिए लोग घर पर बना स्वादिष्ट खाना खाना ज्यादा पसंद करते हैं। वहीं, जो लोग मांसाहारी होते हैं वे इसका भी सेवन करते हैं और जो लोग शाकाहारी होते हैं वो पनीर समेत अन्य सब्जियां खाते हैं। इसके अलावा कई लोग अंडे भी खाते हैं। उबालकर, भुर्जी बनाकर या फिर सब्जी के तौर पर भी, लेकिन आप जिस अंडे का सेवन कर रहे हैं कहीं वो पलास्टिक का तो नहीं? दरअसल, ऐसा सवाल इसलिए उठ रहा है क्योंकि बाजार में लोग चंद पैसों के लिए ऐसा करने से भी बाज नहीं आ रहे हैं। तो चलिए जानते हैं आप ये कैसे पता लगा सकते हैं कि अंडा असली है या फिर नकली। आगे आप इस बारे में जान सकते हैं...
{"_id":"668fa332ee0788398a0b61a3","slug":"egg-how-to-identify-plastic-and-fake-eggs-2024-07-11","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"ध्यान दें: क्या आप भी करते हैं अंडे का सेवन? खाने से पहले ऐसे चेक करें कहीं वो नकली तो नहीं","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
ध्यान दें: क्या आप भी करते हैं अंडे का सेवन? खाने से पहले ऐसे चेक करें कहीं वो नकली तो नहीं
Thu, 11 Jul 2024 02:52 PM IST
प्रकाश चंद जोशी
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Thu, 11 Jul 2024 02:52 PM IST
विज्ञापन
असली अंडे की पहचान कैसे करें?
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
असली अंडे की पहचान कैसे करें?
- फोटो : istock
अंडा असली है या फिर नकली? ऐसे कर सकते हैं पता:-
पहला तरीका
- अगर आप जानना चाहते हैं कि आपके द्वारा खरीदा अंडा कहीं नकली तो नहीं है, तो इसके लिए आपको उस अंडे को आग के पास लेकर जाना है। अंडा इस दौरान अगर प्लास्टिक जलने जैसी बदबू करे तो समझ लीजिए कि ये अंडा नकली है। जबकि, असली अंडे में ऐसा कुछ नहीं होता है।
असली अंडे की पहचान कैसे करें?
- फोटो : freepik.com
दूसरा तरीका
- अंडा खरीदने से पहले एक काम आप कर सकते हैं कि अंडे को हाथ से छूकर देख सकते हैं। अगर इस दौरान अंडा चिकना है तो ऐसे अंडे सही माने जाते हैं। जबकि, अगर अंडा खुरदुरा है तो ऐसे अंडे नकली हो सकते हैं। इसलिए ऐसे अंडे को खाना दिक्कत कर सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
अंडे के फायदे
- फोटो : freepik.com
तीसरा तरीका
- जब भी दुकान से अंडा खरीदें तो आप वहां भी जान सकते हैं कि ये अंडे खरीदने लायक हैं या नहीं। इसके लिए आपको अंडे को अपने कान के पास हिलाना है और अगर इस दौरान अंडे के अंदर से कोई आवाज आ रही है तो ये अंडा नकली होने की ओर संकेत करता है। जबकि, असली अंडे में से हिलाने पर कोई आवाज नहीं आती है।
विज्ञापन
असली अंडे की पहचान कैसे करें?
- फोटो : istock
चौथा तरीका
- अगर आप ये सोचते हैं कि जो अंडा सबसे ज्यादा चमकदार और साफ होता है वो असली है तो शायद आप गलत हैं। दरअसल, जो अंडा जितना ज्यादा चमक करता है वो असली नहीं बल्कि, नकली हो सकता है। इसलिए ऐसे अंडों को खरीदने से बचा जा सकता है।