फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

How To Clean Gmail: जीमेल अकाउंट भर गया है? इन ट्रिक्स से मिनटों में करें खाली

Sun, 08 Mar 2026 11:50 AM IST
Shruti Gaur यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Shruti Gaur Updated Sun, 08 Mar 2026 11:50 AM IST
सार

How To Clean Storage of Gmail: अगर आपकी जीमेल आईडी भी काफी भर गई है, तो उसे एक ट्रिक की मदद से तुरंत खाली करें। यहां हम आपको ऐसी ही ट्रिक बताने जा रहे हैं।

विज्ञापन
easy tricks for gmail storage How To Clean Storage of Gmail in hindi
जीमेल अकाउंट कैसे खाली करें? - फोटो : FREEPIK

Tricks To Clean Gmail Storage: आज के समय में जीमेल का इस्तेमाल लगभग हर व्यक्ति करता है। ऑफिस के काम से लेकर पर्सनल मैसेज और ऑनलाइन अकाउंट्स तक, ज्यादातर सेवाएं जीमेल से जुड़ी होती हैं। लेकिन लगातार ईमेल आने की वजह से कई बार जीमेल की स्टोरेज जल्दी भर जाती है।



जब जीमेल स्टोरेज फुल हो जाती है, तो नए ईमेल आना बंद हो सकते हैं और जरूरी फाइलें भी रिसीव नहीं हो पातीं। ऐसे में लोगों को यह समझ नहीं आता कि जीमेल की स्टोरेज जल्दी कैसे खाली की जाए। हालांकि कुछ आसान ट्रिक्स की मदद से आप कुछ ही मिनटों में अपनी जीमेल आईडी की काफी स्टोरेज खाली कर सकते हैं।

सही तरीके से ईमेल को सर्च करके और अनावश्यक मेल को डिलीट करके बड़ी मात्रा में स्पेस फ्री किया जा सकता है। इस आर्टिकल में हम आपको आसान ट्रिक बताएंगे, जिसकी मदद से आप अपनी जीमेल स्टोरेज तुरंत खाली कर सकते हैं।

easy tricks for gmail storage How To Clean Storage of Gmail in hindi
जीमेल अकाउंट कैसे खाली करें? - फोटो : FREEPIK
 

1. बड़े अटैचमेंट वाले ईमेल सर्च करें
 
  • जीमेल में अक्सर ऐसे ईमेल होते हैं जिनमें बड़ी फाइलें या फोटो अटैच होती हैं। 
  • ऐसे ईमेल को ढूंढने के लिए जीमेल के सर्च बार में larger:10M लिखकर सर्च किया जा सकता है।
  •  इससे 10MB से ज्यादा साइज वाले सभी ईमेल सामने आ जाते हैं।
  • अगर इन ईमेल की जरूरत नहीं है तो इन्हें डिलीट करके काफी स्टोरेज खाली की जा सकती है।

 
easy tricks for gmail storage How To Clean Storage of Gmail in hindi
जीमेल अकाउंट कैसे खाली करें? - फोटो : FREEPIK
2. प्रमोशन और स्पैम ईमेल हटाएं
 
  •  जीमेल में प्रमोशन और स्पैम फोल्डर में बहुत सारे अनचाहे ईमेल जमा हो जाते हैं।
  •  इनमें ज्यादातर विज्ञापन या अनावश्यक संदेश होते हैं। 
  • इन ईमेल का उपयोग आमतौर पर नहीं होता लेकिन ये स्टोरेज घेरते रहते हैं।
  •  इसलिए समय-समय पर इन फोल्डर को खोलकर सभी ईमेल एक साथ डिलीट करना बेहतर होता है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
easy tricks for gmail storage How To Clean Storage of Gmail in hindi
जीमेल अकाउंट कैसे खाली करें? - फोटो : FREEPIK
3. पुराने ईमेल डिलीट करें
 
  • कई बार जीमेल में वर्षों पुराने ईमेल भी पड़े रहते हैं जिनकी अब जरूरत नहीं होती
  • इन्हें ढूंढने के लिए जीमेल के सर्च बार में older_than:1y लिखकर सर्च किया जा सकता है।
  •  इससे एक साल से पुराने सभी ईमेल दिखाई देंगे।
  •  इनमें से अनावश्यक ईमेल हटाकर स्टोरेज को काफी हद तक खाली किया जा सकता है।

 
विज्ञापन
easy tricks for gmail storage How To Clean Storage of Gmail in hindi
जीमेल अकाउंट कैसे खाली करें? - फोटो : FREEPIK
4. ट्रैश फोल्डर खाली करें
 
  •  कई लोग ईमेल डिलीट तो कर देते हैं लेकिन ट्रैश फोल्डर को खाली करना भूल जाते हैं। 
  • जब तक ट्रैश फोल्डर साफ नहीं किया जाता तब तक ईमेल पूरी तरह से हटते नहीं हैं। 
  • इसलिए ईमेल डिलीट करने के बाद ट्रैश फोल्डर में जाकर उसे भी खाली करना जरूरी होता है।

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed