e-Shram Card: देश में ऐसे कामगारों और श्रमिकों की संख्या काफी अधिक है, जो असंगठित क्षेत्रों से जुड़े हुए हैं। इन श्रमिकों को अपने जीवन में कई तरह की आर्थिक दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। इसी को ध्यान में रखते भारत सरकार ने पिछले साल ई-श्रम कार्ड की शुरुआत की थी। इन दिनों देश भर में बड़े पैमाने पर असंगठित क्षेत्र से जुड़े लोग अपना ई-श्रम कार्ड बनवा रहे हैं। कई ई-श्रम कार्ड धारकों के खाते में सरकार की तरफ से सहायता राशि अब आने भी लगी है। ई-श्रम कार्ड बनवाने पर श्रमिकों को कई तरह के फायदे मिलते हैं। इसके अंतर्गत श्रमिकों को 2 लाख रुपये का दुर्घटना बीमा भी दिया जाता है। ई-श्रम कार्ड बनने से श्रमिकों का रिकॉर्ड सरकार के पास आ जाता है। ऐसे में भविष्य में उनको रोजगार मिलने की संभावना काफी बढ़ जाती है। अगर आप भी अपना ई-श्रम कार्ड बनवाने जा रहे हैं, तो कुछ बातों का विशेष ध्यान रखना चाहिए, वरना आपका आवेदन रद्द हो सकता है। आइए जानते उन बातों के बारे में, जिनका आपको विशेष ध्यान रखना चाहिए।
e-Shram Card: बनवाने जा रहे हैं ई-श्रम कार्ड, तो इन बातों का रखें विशेष ध्यान, वरना रद्द हो सकता है आवेदन
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संकल्प सिंह
Updated Wed, 05 Jan 2022 11:16 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन