फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

e-Shram Card: क्या स्टूडेंट्स भी बनवा सकते हैं ई-श्रम कार्ड, जानिए क्या कहता है नियम?

Sun, 30 Jan 2022 04:02 PM IST
आशिकी पटेल यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आशिकी पटेल Updated Sun, 30 Jan 2022 04:02 PM IST
विज्ञापन
e-Shram Card Can students also get e-shram card Know what is the guidelines
क्या स्टूडेंट्स भी बनवा सकते हैं ई-श्रम कार्ड - फोटो : istock

देश के हर वर्ग को ध्यान में रखते हुए केंद्र सरकार कई तरह की कल्याणकारी योजनाएं चला रही है। इन्हीं योजनाओं में से एक है ई-श्रम योजना। केंद्र सरकार ने असंगठित क्षेत्र के कामगारों के लिए ई-श्रम पोर्टल को लॉन्च किया है। ई-श्रम पोर्टल पर अपना रजिस्ट्रेशन कराने वाले लोगों को कई तरह की सुविधाएं मिलती हैं। सरकार ने 2021 के अगस्त महीने में ई-श्रम पोर्टल की शुरुआत की थी। ई-श्रम पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करवाने के बाद ही लोग ई-श्रम कार्ड के जरिए सरकार द्वारा दी जा रही सभी योजनाओं का लाभ उठा सकते हैं। देश में अब तक बड़ी संख्या में लोग ई-श्रम पोर्टल पर अपना रजिस्ट्रेशन भी करवा चुके हैं। अब जब इतनी तेजी से लोग ई-श्रम योजना से जुड़ रहे हैं, तो कुछ लोगों के मन में सवाल आ रहे होंगे कि क्या स्टूडेंट्स भी ई-श्रम कार्ड बनवा सकते हैं? तो चलिए आज जानते हैं इस सवाल का जवाब... 

e-Shram Card Can students also get e-shram card Know what is the guidelines
क्या स्टूडेंट्स भी बनवा सकते हैं ई-श्रम कार्ड - फोटो : istock
क्या है सरकार की गाइडलाइन?
  • सरकार की गाइडलाइन के मुताबिक ई-श्रम कार्ड के लिए सिर्फ असंगठित क्षेत्र के कामगार, श्रमिक, कृषि श्रमिक और मजदुरी करके अपना और अपने परिवार का गुजारा करने वाले लोग ही रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। 
e-Shram Card Can students also get e-shram card Know what is the guidelines
क्या स्टूडेंट्स भी बनवा सकते हैं ई-श्रम कार्ड - फोटो : istock
क्या छात्र भी ई-श्रम कार्ड बनवा सकते हैं?
  • इस योजना के तहत ऐसे सभी स्टूडेंटस जिनकी उम्र 16 साल या इससे अधिक है और वो पढ़ाई के साथ-साथ अपनी आजीविका चलाने के लिए विभिन्न प्रकार के असंगठित क्षेत्रों में कार्यरत हैं, वो सभी छात्र ई-श्रम कार्ड बनवा कर इसका लाभ ले सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
e-Shram Card Can students also get e-shram card Know what is the guidelines
क्या स्टूडेंट्स भी बनवा सकते हैं ई-श्रम कार्ड - फोटो : istock
किस तरह करा सकते हैं रजिस्ट्रेशन?
  • ई-श्रम योजना के तहत रजिस्ट्रेशन कराने के लिए आपको ऑफिशियल वेबसाइट पर भी विजिट करना होगा, यहां दी गई सभी जानकारी को फॉलो करते हुए आप रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। इसके अलावा आप कॉमन सर्विस सेंटर, स्टेट सेवा केंद्र या फिर पोस्ट ऑफिस के डिजिटल सेवा केंद्रों पर संपर्क कर सकते हैं। 
विज्ञापन
e-Shram Card Can students also get e-shram card Know what is the guidelines
क्या स्टूडेंट्स भी बनवा सकते हैं ई-श्रम कार्ड - फोटो : iStock
ई-श्रम कार्ड के फायदे 
  • हर महीने 500 रुपये के अलावा इस योजना में आपको 2 लाख रुपये का दुर्घटना बीमा भी मिलेगा। इसके अलावा भी इस योजना के तहत कई सारे फायदे दिए  जा हैं। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed