फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

e-Shram Card: कहीं आपका ई-श्रम कार्ड तो नहीं हो गया है रिजेक्ट? ऐसे करें चेक खाते में पैसे आएं हैं या नहीं

Mon, 07 Feb 2022 11:28 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Mon, 07 Feb 2022 11:28 AM IST
विज्ञापन
e shram card benefits how to check e shram card account balance
ई-श्रम कार्ड के पैसे चेक करने का तरीका - फोटो : istock

हमारे देश में सरकार की तरफ से कई तरह की योजनाएं चलाई जाती हैं, जिनका सीधा उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर और जरूरतमंद लोगों की मदद करना होता है। इन योजनाओं के जरिए सरकार इन लोगों की मदद करती है। इनमें आर्थिक रूप से मदद करना, फ्री या सस्ता राशन देना, बीमा कवर, मेडिकल सुविधाएं आदि शामिल हैं। ऐसी है एक योजना है ई-श्रम कार्ड, जिसे असंगठित क्षेत्र में काम करने वाले लोगों के लिए लाया गया है। वहीं, काफी संख्या में लोगों ने इस कार्ड के लिए आवेदन किया है। लेकिन क्या आपके खाते में सरकार द्वारा भेजी गई इसकी किस्त के पैसे आए? अगर नहीं, तो हो सकता है कि आपका कार्ड रिजेक्ट हो गया हो। ऐसे में ये जानना जरूरी है कि कहीं आपका कार्ड रिजेक्ट तो नहीं हो गया है, और आप अपने खाते में पैसे किन तरीकों से चेक कर सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इनके बारे में...

e shram card benefits how to check e shram card account balance
ई-श्रम कार्ड के पैसे चेक करने का तरीका - फोटो : istock

इसलिए रिजेक्ट हो सकता है ई-श्रम कार्ड

  • दरअसल, सरकार की तरफ से पहले ही इस बात को कहा गया है कि अगर कोई व्यक्ति पहले से किसी पेंशन या सरकारी योजना का लाभ ले रहा है, और ऐसे में वो ई-श्रम कार्ड बनवाता है। तो फिर उसका ई-श्रम कार्ड रिजेक्ट हो जाता है और उसे इसका कोई लाभ नहीं मिलता है।
e shram card benefits how to check e shram card account balance
ई-श्रम कार्ड के पैसे चेक करने का तरीका - फोटो : istock

इन तरीकों से चेक कर सकते हैं किस्त के पैसे:-

ऑनलाइन चेक

  • आपको अगर अपने बैंक खाते में चेक करना है कि आपके खाते में ई-श्रम कार्ड की किस्त के एक हजार रूपये आएं हैं या नहीं, तो आप नेट बैंकिंग या अपने बैंकिंग एप पर चेक कर सकते हैं। ट्रांजेक्शन में आपको पता चल जाएगा कि आपके खाते में पैसे आएं हैं या नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
e shram card benefits how to check e shram card account balance
ई-श्रम कार्ड के पैसे चेक करने का तरीका - फोटो : istock

कस्टमर केयर से

  • अगर आप कहीं नहीं जाना चाहते, तो आप अपने बैंक के कस्टमर केयर नंबर से कॉल करके अपने खाते के बारे में जानकारी ले सकते हैं। टोल फ्री नंबर पर कॉल करके आपको पता लग सकता है कि आपके खाते में किस्त आई है नहीं।
विज्ञापन
e shram card benefits how to check e shram card account balance
ई-श्रम कार्ड के पैसे चेक करने का तरीका - फोटो : istock

एटीएम के जरिए

  • आप एटीएम मशीन में अपने डेबिट कार्ड की मदद से अपने बैंक की ट्रांजेक्शन चेक कर सकते हैं। यहां आप जान सकते हैं कि आपके खाते में ई-श्रम कार्ड से मिलने वाली किस्त आई है या नहीं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed