समाज के हर वर्ग को ध्यान में रखते हुए केंद्र सरकार समय-समय पर कई तरह की कल्याणकारी योजनाएं लाती रहती है। इन्हीं योजनाओं में से एक ई-श्रम योजना भी है। हमारे देश में एक बड़ी आबादी असंगठित क्षेत्र से जुड़ी हुई है। असंगठित क्षेत्र के कामगारों को आए दिन किसी न किसी परेशानी का सामना करना पड़ता रहता है। इन सभी परेशानियों को देखते हुए साल 2021 के अगस्त महीने में केंद्र सरकार ने ई-श्रम योजना की शुरुआत की थी। ई-श्रम योजना का मुख्य उद्देश्य असंगठित क्षेत्रों के श्रमिकों और कामगारों को लाभ देना है। ई-श्रम पोर्टल पर अपना रजिस्ट्रेशन कराने वाले लोगों को कई तरह की सुविधाएं मिलती हैं। ई-श्रम कार्ड के तहत रजिस्ट्रेशन के बाद कामगारों को हर महीने 500 रुपये के अलावा दुर्घटना बीमा की भी सुविधा मिलती है। इसके तहत सरकार देशभर के करीब 38 करोड़ असंगठित मजदूरों को ई-श्रम कार्ड उपलब्ध करना चाहती है। वहीं इस पोर्टल पर अब तक देशभर के करीब 24 करोड़ श्रमिक अपना रजिस्ट्रेशन कर चुके हैं। ऐसे में उम्मीद जताई जा रही है कि इस कार्ड के जरिए देश की एक बड़ी आबादी की जिंदगी में सकारात्मक बदलाव आएगा। आइए जानते हैं कैसे...?
{"_id":"61f796b146c39f313f0c29c9","slug":"e-shram-card-benefit-know-how-e-shram-scheme-will-change-the-lives-of-many-workers-of-unorganized-sector","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"e-Shram Card: जानिए करोड़ों मजदूरों की जिंदगी में कैसे बदलाव लाएगा ई-श्रम कार्ड, क्या है सरकार की योजना?","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
e-Shram Card: जानिए करोड़ों मजदूरों की जिंदगी में कैसे बदलाव लाएगा ई-श्रम कार्ड, क्या है सरकार की योजना?
Mon, 31 Jan 2022 06:39 PM IST
आशिकी पटेल
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: आशिकी पटेल
Updated Mon, 31 Jan 2022 06:39 PM IST
विज्ञापन
करोड़ों मजदूरों की जिंदगी में कैसे बदलाव लाएगा ई-श्रम कार्ड
- फोटो : istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करोड़ों मजदूरों की जिंदगी में कैसे बदलाव लाएगा ई-श्रम कार्ड
- फोटो : iStock
क्यों जरूरी है ई-श्रम कार्ड?
- देश में असंगठित क्षेत्र में कई तरह के श्रमिक काम करते हैं। इसमें ग्रामीण इलाकों में खेती का काम और मेहनत मजदूरी करने वाले या खुद का रोजगार जैसे- रेहड़ी, पटरी लगाने वाले, इसके अलावा कंस्ट्रक्शन के काम में लगे मजदूर शामिल हैं। वहीं कोरोना महामारी के दौरान सरकार की ओर से कई योजनाएं शुरू की गई थीं, लेकिन मजदूर एक जगह नहीं रहते हैं, जहां काम मिलता है वहां चले जाते हैं। इसलिए उन योजनाओं का लाभ उन्हें नहीं मिल पाया। ई-श्रम के जरिए मजदूरों को एक कार्ड भी दिया जाएगा, जिसके जरिए मजदूर अगर दूसरे राज्यों में काम करने जाते हैं, तो उन्हें अपनी स्किल के आधार पर काम करने का मौका मिल सकेगा।
करोड़ों मजदूरों की जिंदगी में कैसे बदलाव लाएगा ई-श्रम कार्ड
- फोटो : iStock
ई-श्रम कार्ड से मिलने वाले फायदे
- इसके तहत देश के हर मजदूर का रिकॉर्ड रखा जाएगा।
- प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना का मिलेगा लाभ।
- रजिस्टर्ड श्रमिक की मृत्यु होने पर परिजनों को 2 लाख रुपये मिलेंगे।
- पूर्ण अपंग होने पर मजदूर 2 लाख और आंशिक रूप से विकलांग को 1 लाख रुपये मिलेंगे।
- ई-श्रम कार्ड पूरे देश में मान्य होगा।
- दूसरे राज्यों में काम मिलने में भी होगी आसानी।
विज्ञापन
विज्ञापन
करोड़ों मजदूरों की जिंदगी में कैसे बदलाव लाएगा ई-श्रम कार्ड
- फोटो : PTI
कॉमन सर्विस सेंटर से ले सकते हैं मदद
- कामगारों को जानकारी के आभाव में रजिस्ट्रेशन के लिए परेशान न होना पड़े, इसलिए कॉमन सर्विस सेंटर की भी व्यवस्था की गई है। लगभग हर गांव में कॉमन सर्विस सेंटर है और बड़ी संख्या में श्रमिक वहां पहुंच कर अपना रजिस्ट्रेशन करा रहे हैं। इसके अलावा आप www.eshram.gov.in पोर्टल के जरिए खुद से भी रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।
विज्ञापन
करोड़ों मजदूरों की जिंदगी में कैसे बदलाव लाएगा ई-श्रम कार्ड
- फोटो : istock
इन दस्तावेजों की है जरूरत
- आधार कार्ड
- मोबाइल नंबर
- बैंक खाता संख्या