फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Cyber Fraud Alert: 'आपके वाहन का चालान कट गया है', बैंक खाता खाली कर सकता है ये एक मैसेज

Fri, 27 Feb 2026 02:45 PM IST
Shruti Gaur यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Shruti Gaur Updated Fri, 27 Feb 2026 02:45 PM IST
सार

Traffic E-Callan Fraud Alert: आज के समय में हर एक चीज डिजिटल हो गई है, जिसका फायदा उठाकर अब साइबर ठगों में ट्रैफिक चालान के नाम पर भी ठगी करना शुरू कर दिया है। ये ठगी कैसे होती है और इससे कैसे बचना है आइए आपको बताते हैं।

विज्ञापन
e-challan fraud alert how cyber criminals did traffic challan scam in india
फर्जी ट्रैफिक चालान मैसेज को कैसे पहचानें? - फोटो : अमर उजाला
Traffic E-Callan Fraud Alert: अगर आप रोज़ाना कार या बाइक चलाते हैं तो ट्रैफिक नियमों से आपका सामना होना तय है। कभी सिग्नल जंप, कभी नो-पार्किंग या कभी स्पीड लिमिट पार करने पर चालान कटना आम बात हो गई है। 


एक समय था जब ट्रैफिक पुलिस मौके पर चालान थमाती थी, लेकिन अब हाईटेक कैमरों और ई-चालान सिस्टम के जरिए पूरा प्रोसेस डिजिटल हो चुका है। नियमों का उल्लंघन होते ही आपके मोबाइल पर मैसेज आ जाता है। सुविधा के इस दौर में एक नई परेशानी भी तेजी से बढ़ रही है। 

साइबर ठग अब इसी डिजिटल सिस्टम का फायदा उठाकर लोगों को नकली ट्रैफिक चालान के नाम पर ठग रहे हैं। कई लोग असली और फर्जी मैसेज में फर्क नहीं कर पाते और धोखाधड़ी का शिकार हो जाते हैं। ऐसे में जरूरी है कि आप सतर्क रहें और सही जानकारी के आधार पर ही कोई भुगतान करें।
 
e-challan fraud alert how cyber criminals did traffic challan scam in india
फर्जी ट्रैफिक चालान मैसेज को कैसे पहचानें? - फोटो : FREEPIK
लोगों को आ रहे ऐसे मैसेज

डिजिटल दौर में ई-चालान सिस्टम ने ट्रैफिक नियमों के पालन को आसान बना दिया है, लेकिन इसके साथ ही साइबर अपराधियों ने भी नए तरीके खोज लिए हैं। आजकल कई लोगों को सरकारी विभाग के नाम से फर्जी मैसेज मिल रहे हैं, जिनमें लिखा होता है कि उनका ट्रैफिक चालान बकाया है और तुरंत भुगतान न करने पर जुर्माना बढ़ जाएगा या वाहन सीज कर दिया जाएगा।

 
e-challan fraud alert how cyber criminals did traffic challan scam in india
फर्जी ट्रैफिक चालान मैसेज को कैसे पहचानें? - फोटो : FREEPIK
ये मैसेज देखने में बिल्कुल असली लगते हैं। इनमें वाहन नंबर, तारीख और चालान राशि जैसी जानकारी भी दी जाती है, जिससे लोग भ्रमित हो जाते हैं। मैसेज में एक लिंक दिया जाता है, जो अक्सर किसी अजीब डोमेन जैसे ink.ink या अन्य संदिग्ध वेबसाइट पर ले जाता है। जैसे ही व्यक्ति उस लिंक पर क्लिक करता है, वह नकली वेबसाइट पर पहुंच जाता है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
e-challan fraud alert how cyber criminals did traffic challan scam in india
फर्जी ट्रैफिक चालान मैसेज को कैसे पहचानें? - फोटो : FREEPIK
इस फर्जी वेबसाइट पर आपसे गाड़ी का नंबर, मोबाइल नंबर, ओटीपी और यहां तक कि बैंक डिटेल्स भी मांगी जाती हैं। कई मामलों में लोग जल्दीबाजी में जानकारी भर देते हैं और उनका बैंक अकाउंट खाली हो जाता है।

 
विज्ञापन
e-challan fraud alert how cyber criminals did traffic challan scam in india
फर्जी ट्रैफिक चालान मैसेज को कैसे पहचानें? - फोटो : Adobe Stock
ऐसे करें बचाव

ध्यान रखें कि असली ट्रैफिक चालान की जानकारी केवल सरकारी पोर्टल या आधिकारिक ऐप के जरिए मिलती है। उदाहरण के लिए, आप केवल mParivahan ऐप या Parivahan Sewa की आधिकारिक वेबसाइट echallan.parivahan.gov.in पर ही चालान की पुष्टि करें। पुलिस या आरटीओ कभी भी अनजान लिंक भेजकर भुगतान की मांग नहीं करते।

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed