फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सावधान: अगर आपने भी की ये गलतियां तो चालान कटना तय, ऐसे करें चेक आपकी गाड़ी का कटा है या नहीं

Sat, 30 Sep 2023 06:13 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Sat, 30 Sep 2023 06:13 PM IST
विज्ञापन
e challan check process how to check your vehicle challan online
ऑनलाइन कैसे चेक करें कि आपकी गाड़ी का चालान कटा है या नहीं? - फोटो : Amar Ujala

e-Challan Status: आप अगर दोपहिया, तीन पहिया या चार पहिया आदि वाहन चलाते हैं, तो आपको सड़क पर गाड़ी चलाते समय कुछ बातों का विशेष ध्यान रखना होता है। वरना आपका पलक झपकते ही चालान कट सकता है और अब इसके लिए तो ट्रैफिक पुलिस ने जगह-जगह पर कैमरे भी लगा दिए हैं। ऐसे में आपकी एक छोटी सी गलती और आपका चालान कट जाएगा। इसलिए जरूरी है कि सड़क यातायात नियमों का पालन करें। वहीं, अगर आपका चालान कट जाता है और आपके पास कोई मैसेज नहीं आता है, तो आप इसे ऑनलाइन चेक करके वहीं से भर भी सकते हैं। तो चलिए बिना देर किए जानते हैं कि किन गलतियों के कारण चालान कट सकता है और आप ये कैसे चेक कर पाएंगे कि आपकी गाड़ी का चालान कटा है या नहीं। आगे आप इस बारे में जान सकते हैं...

e challan check process how to check your vehicle challan online
ऑनलाइन कैसे चेक करें कि आपकी गाड़ी का चालान कटा है या नहीं? - फोटो : istock

इन गलतियों के कारण कट सकता है चालान:-

  • हेलमेट न पहनने के कारण
  • सीट बेल्ट न पहनने की वजह से
  • दस्तावेज साथ न रखने की वजह से (ऑरिजनल या डिजिटल कॉपी)
  • रेड लाइट जंप करने पर
  • ओवर स्पीड के कारण आदि।
e challan check process how to check your vehicle challan online
ऑनलाइन कैसे चेक करें कि आपकी गाड़ी का चालान कटा है या नहीं? - फोटो : istock

ऐसे चेक कर सकते हैं अपना चालान:-

स्टेप 1

  • आपका चालान कटा है या नहीं, आप ये समय-समय पर चेक कर सकते हैं
  • इसेक लिए आपको इस आधिकारिक वेबसाइट echallan.parivahan.gov.in पर जाना है
विज्ञापन
विज्ञापन
e challan check process how to check your vehicle challan online
ऑनलाइन कैसे चेक करें कि आपकी गाड़ी का चालान कटा है या नहीं? - फोटो : https://echallan.parivahan.gov.in/index/accused-challan

स्टेप 2

  • फिर आपको यहां पर चेक चालान स्टेटस वाला ऑप्शन मिलेगा
  • इस पर आपको क्लिक करना है
  • अब यहां पर तीन विकल्प होंगे, पहला चालान नंबर, दूसरा वाहन संख्या और तीसरा ड्राइविंग लाइसेंस नंबर
  • इनमें से किसी एक को दर्ज करें
विज्ञापन
e challan check process how to check your vehicle challan online
ऑनलाइन कैसे चेक करें कि आपकी गाड़ी का चालान कटा है या नहीं? - फोटो : https://echallan.parivahan.gov.in/index/accused-challan

स्टेप 3

  • इसके बाद आपको स्क्रीन पर दिया हुआ कैप्चा कोड भरना है
  • फिर आपको गेट डिटेल पर क्लिक करना है
  • ऐसा करते ही अगर आपकी गाड़ी पर कोई चालान है, वो स्क्रीन पर आ जाएंगे
  • आप चाहें तो यहीं से पेमेंट पर क्लिक करके इन्हें भर भी सकते हैं। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed