PM Kisan Samman Nidhi Yojana: अगर आप देखेंगे तो पाएंगे कि देश में कई तरह की लाभकारी और कल्याणकारी योजनाएं चल रही हैं। इन योजनाओं का उद्धेश्य देश के हर गरीब वर्ग और जरूरतमंद लोगों तक लाभ पहुंचाना है। जैसे- प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना को उन किसानों के लिए चलाया जाता है जो गरीब वर्ग से आते हैं या फिर जरूरतमंद हैं। इन पात्र किसानों को साल में तीन बार 2-2 हजार रुपये दिए जाते हैं। इस तरह से किसानों के बैंक खाते में सीधे तौर पर सालाना 6 हजार रुपये भेजे जाते हैं। अगर आप भी इस योजना से जुड़े हैं, तो आप भी किस्त का लाभ ले सकते हैं, लेकिन क्या आप ये जानते हैं कि कुछ गलतियों के कारण आप किस्त से वंचित भी रह सकते हैं? अगर नहीं, तो चलिए जानते हैं। आप आगे इसके बारे में विस्तार से जान सकते हैं...
PM Kisan Yojana: किसान भूलकर न करें ये गलतियां, वरना अटक सकते हैं 15वीं किस्त के 2 हजार रुपये, जानें कैसे
लाभार्थियों की इन गलतियों के कारण अटक सकती है किस्त:-
नंबर 1
- पहली गलती ये है कि अगर योजना से जुड़े किसान तय समय तक ई-केवाईसी नहीं करवाते हैं। नियमों के तहत लाभ लेने कि लिए ये सबसे जरूरी काम है, जिसे आपको करवाना होता है। पर कई किसान इसे नहीं करवाते और फिर उनकी किस्त अटक जाती है।
ई-केवीईसी करवाने के 3 तरीके:-
- आप अपने नजदीकी सीएससी सेंटर पर जाकर ई-केवाईसी करवा सकते हैं
- आप खुद से आधिकारिक किसान पोर्टल pmkisan.gov.in पर जाकर ई-केवाईसी करवा सकते हैं
- किसान बैंक जाकर ई-केवाईसी का फॉर्म भरकर भी इस काम को करवा सकते हैं।
नंबर 2
- किसानों की दूसरी गलती ये हो सकती है अगर वे भू-सत्यापन नहीं करवाते हैं। योजना से जुड़े प्रत्येक लाभार्थी के लिए ये जरूरी है। अगर आपका ये काम पूरा नहीं हुआ है, तो आप किस्त के लाभ से वंचित रह सकते हैं।
नंबर 3
पीएम किसान योजना के अंतर्गत उन किसानों की भी किस्त अटक सकती है...
- जिनके आवेदन फॉर्म में कोई गलती है
- जेंडर गलत भरा है
- नाम गलत भरा है या नाम अंग्रेजी की जगह हिंदी में भरा हुआ है
- आधार कार्ड बैंक खाते से लिंक नहीं है आदि।