फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Drone Rule: अगर आप भी खरीद रहे हैं ड्रोन, तो पहले जान लें इससे जुड़े नियम

Thu, 05 Sep 2024 05:17 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Thu, 05 Sep 2024 05:17 PM IST
विज्ञापन
Drone Rules for Flying and buying check here
ड्रोन उड़ाने के नियम। - फोटो : Amar Ujala

Drone Flying Rules: अगर यूं कहा जाए कि हम आज के समय में तकनीकी रूप से काफी आगे बढ़ चुके हैं, तो शायद इसमें कोई दो राय न हो? ऐसा इसलिए क्योंकि आप अपने आसपास देखेंगे तो लगभग हर एक काम टेक्नोलॉजी के जरिए ही हो रहा है। इसमें से एक है ड्रोन का इस्तेमाल। दरअसल, अगर आप कुछ साल पीछे जाएंगे तो देखेंगे कि पहले किसी भी फिल्म या ऊपर आसमान की तरफ से शूट करने के लिए हेलीकॉप्टर का इस्तेमाल होता था जहां से कैमरा पर्सन शूट करता था, लेकिन अब ऐसा नहीं है क्योंकि अब इस तरह की चीजें ड्रोन के जरिए शूट हो जाती हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि ड्रोन उड़ाने के कुछ नियम हैं? और अगर आप इन नियमों का पालन नहीं करते हैं तो आप दिक्कत में भी पड़ सकते हैं। तो चलिए जानते हैं ड्रोन से जुड़े नियमों के बारे में...

Drone Rules for Flying and buying check here
ड्रोन उड़ाने के नियम। - फोटो : istock

लाइसेंस लेना जरूरी

  • अगर आप ड्रोन खरीद रहे हैं तो जान लें कि आप किसी भी साइज का ड्रोन खरीदकर उसे नहीं उड़ा सकते हैं। ड्रोन खरीदने पर उसका यूआईएन नंबर डिजिटल स्काई प्लेटफॉर्म से जरूर जनरेट करें। आपको ड्रोन उड़ाने के लिए योग्यता प्रमाण पत्र लेना होता है।
Drone Rules for Flying and buying check here
ड्रोन उड़ाने के नियम। - फोटो : istock

यहां नहीं उड़ा सकते ड्रोन

  • अगर आपके पास ड्रोन है तो आपके लिए ये जानना जरूरी हो जाता है कि आप सैन्य प्रतिष्ठानों और उनके आसपास के 3 किलोमीटर वाले एरिए में ड्रोन नहीं उड़ा सकते। ऐसा इसलिए क्योंकि ये क्षेत्र रेड जोन घोषित हैं और केंद्र सरकार की अनुमति के बिना आप यहां ड्रोन नहीं उड़ा सकते।
विज्ञापन
विज्ञापन
Drone Rules for Flying and buying check here
ड्रोन उड़ाने के नियम। - फोटो : istock

ये बातें जरूर जान लें:-

आप किस जगह पर ड्रोन उड़ा सकते हैं और किस जगह पर नहीं, इसके लिए जोन घोषित किए गए हैं और आप इससे समझ पाएंगे कि आप कहां ड्रोन उड़ा सकते हैं और कहां नहीं...

  • रेड जोन - नो ड्रोन जोन यानी ऐसे क्षेत्र में ड्रोन नहीं उड़ाए जा सकते
  • यलो जोन - ऐसे क्षेत्र ड्रोन उड़ाने के लिए प्रतिबंधित तो होते हैं, लेकिन ड्रोन उड़ाने के लिए यहां अनुमति आवश्यक होती है
विज्ञापन
Drone Rules for Flying and buying check here
ड्रोन उड़ाने के नियम। - फोटो : istock
  • ग्रीन जोन- ये ऐसा क्षेत्र होता है जहां पर आप बिना अनुमति ड्रोन तो उड़ा सकते हैं, लेकिन सिर्फ 400 फीट तक ही आप ड्रोन उड़ा सकते हैं। अगर आप इससे ज्यादा ड्रोन उड़ाना चाहते हैं तो इसके लिए आपको अनुमित लेनी होती है। अगर नियमों का पालन नहीं किया जाए तो आप दिक्कत में पड़ सकते हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed