हमारे देश में कई तरह की ऐसी योजनाएं चलाई जाती हैं, जिनमें अलग-अलग वर्गों के लिए अलग-अलग तरह की सुविधाएं होती हैं। इन योजनाओं का मुख्य उद्धेश्य जरूरतमंद और गरीब तबके को लाभ पहुंचाना और उनकी मदद करना होता है। इनमें से ही एक योजना है ई-श्रम कार्ड योजना, जिसको असंगठित क्षेत्र में काम करने वाले कामगारों के लिए लाया गया है। इस योजना में आप खुद ई-श्रम पोर्टल पर जाकर आवेदन कर सकते हैं या फिर अपने नजदीकी कॉमन सर्विस सेंटर यानी सीएससी जाकर भी पंजीकरण करवा सकते हैं। लेकिन अगर आप इस कार्ड के लिए आवेदन कर रहे हैं, तो आपके लिए ये जरूरी है कि आप अपने स्थायी पते को दर्ज करते समय कुछ बातों का ध्यान रखें। तो चलिए आपको इस बारे में बताते हैं। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...
{"_id":"62861aa14ea28a6c6964ff8e","slug":"don-t-fill-wrong-permanent-address-while-e-shram-card-registration-know-details-here","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"e-Shram Card: ई-श्रम कार्ड का पंजीकरण कराते समय स्थायी पते में न करें ये गलती, वरना हो सकती हैं दिक्कतें","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
e-Shram Card: ई-श्रम कार्ड का पंजीकरण कराते समय स्थायी पते में न करें ये गलती, वरना हो सकती हैं दिक्कतें
Thu, 19 May 2022 03:58 PM IST
प्रकाश चंद जोशी
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Thu, 19 May 2022 03:58 PM IST
विज्ञापन
ई-श्रम कार्ड कैसे बनवाएं
- फोटो : istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
-
- 1
-
Link Copied
ई-श्रम कार्ड कैसे बनवाएं
- फोटो : istock
पत्ता दर्ज कराते समय इस बात का रखें ध्यान
- दरअसल, सरकार की तरफ से कॉमन सर्विस सेंटर यानी सीएससी को ये साफतौर पर कहा गया है कि, अगर आप किसी कामगार का पंजीकरण कर रहे हैं। तो उस वक्त उनसे उनके स्थायी पते के बारे में जरूर पूछें। साथ ही इस बात का भी ध्यान रखना जरूरी है कि वर्तमान पता और स्थायी पता एक ही हैं या फिर नहीं।
ई-श्रम कार्ड कैसे बनवाएं
- फोटो : istock
- वहीं, अगर आप ई-श्रम कार्ड के लिए ई-श्रम पोर्टल पर खुद से पंजीकरण कर रहे हैं, तो आपको यहां पर एक चेक बॉक्स पर क्लिक करना है। इस पर आप तब क्लिक करें, जब आपका वर्तमान और स्थायी पता एक ही हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
ई-श्रम कार्ड कैसे बनवाएं
- फोटो : istock
पंजीकरण खुद ऐसे कर सकते हैं
- आप खुद पंजीकरण कर सकते हैं। इसके लिए आपको ई-श्रम पोर्टल eshram.gov.in पर जाना है। फिर यहां पर अपनी जरूरी जानकारियां देकर आपको एक फॉर्म भरकर अपने दस्तावेज अपलोड करने हैं।
विज्ञापन
ई-श्रम कार्ड कैसे बनवाएं
- फोटो : istock
मिलते हैं कई लाभ
- अगर आप ई-श्रम कार्ड बनवाते हैं, तो इसके बाद आपको कई तरह के लाभ मिलते हैं। इनमें हर महीने 500 रुपये की किस्त, 2 लाख का बीमा कवर जैसी अन्य सुविधाएं शामिल हैं।