फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जानना जरूरी: क्या आपके आधार में भी प्रिंट हुई है गलत जन्मतिथि? तो यहां जानें क्या है इसे ठीक करवाने का नियम

Mon, 12 Jun 2023 01:08 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Mon, 12 Jun 2023 01:08 PM IST
विज्ञापन
DOB Change in Aadhaar: how to correct wrong date of birth in aadhaar card
आधार कार्ड में जन्मतिथि बदलने के लिए कौन से दस्तावेज चाहिए? - फोटो : Faceboo/@aadhaarsmartcard

DOB Change in Aadhaar: आधार कार्ड एक ऐसा दस्तावेज हैं, जिसकी जरूरत आज के समय में लगभग हर एक काम के लिए पड़ती रहती है। सिम कार्ड लेना हो, बैंक में खाता खुलवाना हो, लोन लेना हो, राशन कार्ड बनवाना हो, पीएफ के पैसे निकालने हो आदि जैसे कामों के लिए आधार कार्ड चाहिए होता है। भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण यानी यूआईडीएआई द्वारा जारी किए गए आधार कार्ड में कार्डधारक की बायोग्राफिक और डेमोग्राफिक जानकारी होती है। इसी में से एक है जन्मतिथि, जो अक्सर कई लोगों के आधार कार्ड में गलत भी प्रिंट हो जाती है। ऐसे में ये जानना जरूरी हो जाता है कि क्या आप अपनी गलत प्रिंट हुई जन्मतिथि को सही करवा सकते हैं या नहीं। तो चलिए जानते हैं इस बारे में। आप अगली स्लाइड्स में इसके बारे में जान सकते हैं...

DOB Change in Aadhaar: how to correct wrong date of birth in aadhaar card
आधार कार्ड में जन्मतिथि बदलने के लिए कौन से दस्तावेज चाहिए? - फोटो : istock
  • आपके आधार कार्ड में अगर जन्मतिथि गलत प्रिंट हुई है, तो आपके लिए ये जानना जरूरी हो जाता है कि इसके लिए यूआईडीएआई का नियम है। इसके मुताबिक, आपके आधार कार्ड में प्रिंट हुई जन्मतिथि और असली जन्मतिथि में बदलाव करना चाहते हैं, तो इसमें तीन साल से कम का फर्क होना चाहिए।
DOB Change in Aadhaar: how to correct wrong date of birth in aadhaar card
आधार कार्ड में जन्मतिथि बदलने के लिए कौन से दस्तावेज चाहिए? - फोटो : facebook/https://www.facebook.com/groups/2034264750070500/user/100014268486417/

जन्मतिथि बदलवाने के लिए चाहिए होते हैं ये दस्तावेज:-

  • आपके आधार कार्ड में अलग जन्मतिथि गलत प्रिंट हुई है, तो इसे ठीक करवाने के लिए आपको कुछ दस्तावेजों की जरूरत होगी। आप चाहें तो पैन कार्ड. बर्थ सर्टिफिकेट, पासपोर्ट, बैंक पासबुक, यूनिवर्सिटी द्वारा जारी किया गया सर्टिफिकेट और ट्रांसजेंडर आईडी में से किसी एक की मदद ले सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
DOB Change in Aadhaar: how to correct wrong date of birth in aadhaar card
आधार कार्ड में जन्मतिथि बदलने के लिए कौन से दस्तावेज चाहिए? - फोटो : istock
  • इसके अलावा अगर आपके पास ऊपर बताए गए दस्तावेज नहीं हैं, तो आपके पास और विकल्प मौजूद हैं। इनमें आप किसी गजेटेड ऑफिसर द्वारा जारी किया गया सर्टिफिकेट, स्कूल ट्रांसफर सर्टिफिकेट, मेडी क्लेम सर्टिफिकेट, वीजा के दस्तावेज और पेंशन पेपर में से किसी का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।
विज्ञापन
DOB Change in Aadhaar: how to correct wrong date of birth in aadhaar card
आधार कार्ड में जन्मतिथि बदलने के लिए कौन से दस्तावेज चाहिए? - फोटो : i stock

ऐसे ठीक करवा सकते हैं जन्मतिथि:-

  • सबसे पहले अपने नजदीकी आधार सेवा केंद्र पर जाएं
  • यहां जाकर करेक्शन फॉर्म भरें और इसमें जन्मतिथि ठीक करवाने की जानकारी दें
  • साथ में संबंधित दस्तावेज की कॉपी भी लगाएं और ऑरिजनल अधिकारी को दिखाएं
  • फिर फॉर्म जमा करवा दें, जिसके बाद आपका काम हो जाता है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed