फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Train Ticket Cancellation Charges: ट्रेन टिकट को कैंसिल करवाने से पहले जान लें ये नियम, वरना होगा बड़ा नुकसान

Fri, 03 Mar 2023 02:32 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Fri, 03 Mar 2023 02:32 PM IST
विज्ञापन
do you know about Train Ticket Cancellation Charges utility news in hindi
Train Ticket Cancellation Rule - फोटो : Istock

Train Ticket Cancellation Charges: जब भी बात सफर की आती है, तो ज्यादातर लोग ट्रेन से सफर करना ही पसंद करते हैं। ट्रेन में यात्रा करने से लंबा सफर भी छोटा हो जाता है, साथ ही समय की भी काफी बचत होती है और कई तरह की सुविधाएं भी मिलती हैं। ट्रेन में यात्रा करने के लिए लोगों को टिकट लेना पड़ता है। कई लोग प्लेटफार्म पर जाकर टिकट काउंटर्स से यात्रा का टिकट खरीदते हैं, तो वहीं कुछ लोग ऑनलाइन माध्यम से भी ट्रेन टिकट बुक करवाते हैं। लेकिन कई बार देखा जाता है या आपके साथ भी ऐसा हुआ होगा कि आपको किसी कारणवश अचानक से अपना ट्रेन टिकट कैंसिल करवाना पड़ा हो। ऐसे में लोगों के टिकट के काफी पैसे कट जाते हैं, और वापस कम पैसे आते हैं या कई बार तो आते भी नहीं हैं। ऐसे में ये जानना जरूरी है कि ट्रेन टिकट को कैंसिल करवाने पर कितने पैसे कट जाते हैं। इसी कड़ी में आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से -

do you know about Train Ticket Cancellation Charges utility news in hindi
ट्रेन टिकट कैंसिल करने पर कितना चार्ज लगता है - फोटो : istock

जानें चार्ट बनने से पहले कितना कटता है चार्ज:-

  • अगर 48 घंटे पहले आप टिकट कैंसिल करते हैं, तो फर्स्ट/एक्जीक्यूटिव क्लास के लिए 240 रुपये, एसी 2 टियर/फर्स्ट क्लास के लिए 200 रुपये, एसी 3 टियर/एसी चेयर कार/एसी 3 इकोनॉमी के लिए 180 रुपये, स्लीपर के लिए 120 रुपये और सेकंड क्लास के लिए 80 रुपये कैंसिलेशन चार्ज देना पड़ता है।
do you know about Train Ticket Cancellation Charges utility news in hindi
ट्रेन टिकट कैंसिल करने पर कितना चार्ज लगता है - फोटो : istock
  • वहीं, अगर आप निर्धारित डिपार्चर से 12 घंटे पहले टिकट कैंसिल करते हैं, तो आपका कैंसिलेशन चार्ज न्यूनतम प्लैट रेट के किराए का 25% होगा। वहीं, 12 घंटे से कम और 4 घंटे पहले तक किराए पर 50% का कैंसिलेशन चार्ज लगेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
do you know about Train Ticket Cancellation Charges utility news in hindi
ट्रेन टिकट कैंसिल करने पर कितना चार्ज लगता है - फोटो : iStock

तत्काल टिकट पर कितना कैंसिलेशन चार्ज?

  • अगर आप कंफर्म तत्काल टिकट को रद्द करते हैं, तो आपको किसी भी तरह का कोई रिफंड नहीं मिलता है।
विज्ञापन
do you know about Train Ticket Cancellation Charges utility news in hindi
ट्रेन टिकट कैंसिल करने पर कितना चार्ज लगता है - फोटो : Pixabay
  • वहीं, अगर वेटिंग लिस्ट वाली तत्काल टिकट को कैंसिल किया जाता है, तो इस पर चार्ज कटता है। जबकि तत्काल ई-टिकट को आंशिक रूप से  कैंसिल करने की अनुमति होती है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed