फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Diwali 2023: दिवाली के अवसर पर इन बातों का रखें ध्यान, वरना हो सकते हैं फ्रॉड का शिकार

Sun, 12 Nov 2023 12:06 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Sun, 12 Nov 2023 12:06 AM IST
विज्ञापन
Diwali Festival: Keep these things in mind to avoid fraud on Diwali 2023
Diwali 2023: दिवाली पर फ्रॉड होने से कैसे बचें? - फोटो : Amar Ujala

Diwali Fraud Alert: दिवाली आने में अब महज कुछ ही दिनों का वक्त बचा हुआ है। दीपों के इस त्योहार को लगभग हर कोई बड़े ही धूमधाम और उत्साह के साथ मनाता है। इस दिन के लिए लोग अपने घरों को सजाते हैं, लाइटिंग करते हैं, दीये जलाते हैं और इसके बाद शाम को भगवान गणेश और मां लक्ष्मी की आरती कर प्रसाद वितरण करते हैं आदि। वहीं, लोग इस दिन पटाखे भी जलाते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि दिवाली का फायदा उठाकर जालसाज लोगों को ठग भी लेते हैं? शायद नहीं, पर ये सच है और आपकी एक छोटी सी गलती आपकी जीवन भर की कमाई गंवा सकती है। इसलिए आप फ्रॉड का शिकार न हो, इसके लिए इस दिवाली कुछ बातों का खास ध्यान रखें। अगली स्लाइड्स में आप इसके बारे में जान सकते हैं। तो चलिए जानते हैं...

Diwali Festival: Keep these things in mind to avoid fraud on Diwali 2023
Diwali 2023: दिवाली पर फ्रॉड होने से कैसे बचें? - फोटो : istock

दिवाली पर इन बातों का रखें ध्यान:-

अनजाने लिंक पर क्लिक नहीं

  • जालसाज आपको ईमेल, मैसेज या फिर सोशल मीडिया के जरिए संपर्क करके कोई अनजाने लिंक भेज सकते हैं। ये लिंक किसी भी चीज का हो सकता है। जैसे- आपके डेबिट कार्ड को रिन्यू करवाने का, किसी ऑफर का आदि। पर आपको ऐसे किसी अनजाने लिंक पर क्लिक नहीं करना है, जिस पर आपको शक है या वो देखने में अजीब है। ऐसे मामलों में पहले जांच करना बेहद जरूरी है।
Diwali Festival: Keep these things in mind to avoid fraud on Diwali 2023
Diwali 2023: दिवाली पर फ्रॉड होने से कैसे बचें? - फोटो : istock

लोन ऑफर को वेरिफाई जरूर करें

  • दिवाली के मौके पर कई बैंक अपने ग्राहकों को प्री-अप्रूव्ड लोन का ऑफर देते हैं, जिसका फायदा जालसाज भी उठाते हैं। ये फर्जी लोग आपको कोई लोन का लुभावना ऑफर भेज सकते हैं और फिर आपको बातों में फंसाकर ठग लेते हैं। इसलिए किसी भी ऑफर के आने पर पहले अपने बैंक से इसे वेरिफाई करवाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Diwali Festival: Keep these things in mind to avoid fraud on Diwali 2023
Diwali 2023: दिवाली पर फ्रॉड होने से कैसे बचें? - फोटो : istock

लॉटरी के झांसे में न आएं

  • जालसाज आपको ईमेल पर लॉटरी का लालच देते हुए कुछ दस्तावेज लगाकर एक ऐसा ईमेल भेज सकते हैं, जिसे देखने पर आपको लगेगा कि आपको सच में लॉटरी का इनाम मिलेगा। पर हकीकत कुछ और है, क्योंकि आप जैसे ही इसमें दिए लिंक पर क्लिक करते हैं तो आपका मोबाइल हैक हो सकता है और आपको ठगा जा सकता है। इसके अलावा आप जैसे ही इस फेक लॉटरी के इनाम पर विश्वास करते हैं, तब ये जालसाज आपको अपनी मीठी-मीठी बातों में फंसाकर ठग लेते हैं।
विज्ञापन
Diwali Festival: Keep these things in mind to avoid fraud on Diwali 2023
Diwali 2023: दिवाली पर फ्रॉड होने से कैसे बचें? - फोटो : istock

ओटीपी शेयर न करें

  • आज के समय में खाते से पैसे निकालने में ओटीपी अहम रोल निभाता है। इसलिए भूलकर भी किसी अनजाने कॉल, मैसेज या किसी अन्य को कभी अपने मोबाइल पर आए ओटीपी को शेयर न करें। जालसाज आपको किसी और बहाने से कॉल करके आपसे ओटीपी ले सकते हैं। पर ध्यान रखें कि आपको ये शेयर नहीं करना है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed