{"_id":"68ef6d307c451c4341028eb0","slug":"diwali-2025-avoid-fake-green-cracker-know-how-to-check-authenticity-at-shop-2025-10-15","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Diwali 2025 Green Crackers: ग्रीन पटाखे के नाम पर आप भी न खरीद लें नकली पटाखे, ऐसे करें दुकान पर ही चेक","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
Diwali 2025 Green Crackers: ग्रीन पटाखे के नाम पर आप भी न खरीद लें नकली पटाखे, ऐसे करें दुकान पर ही चेक
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Mon, 20 Oct 2025 12:09 AM IST
सार
Green Firecrackers Identification: दिवाली का मौका है और लोग इस मौके पर पटाखे जलाते हैं। ऐसे में कई जगह पर ग्रीन पटाखे जलाने की अनुमति है। इसलिए चेक कर लें कि कहीं आप तो नकली ग्रीन पटाखे नहीं ले आए हैं।
विज्ञापन
1 of 5
असली ग्रीन पटाखों की पहचान करने के तरीके।
- फोटो : Adobe Stock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
Diwali Green Crackers: दिवाली का पर्व हो और लोग पटाखे न जलाए, ऐसा तो कम ही नजर आता है। कोर्ट के बैन के बाद भी किस कदर जगह-जगह पटाखे जलाए जाते हैं, ये हर साल देखने को मिलता है। इस बात में कोई दो राय नहीं कि पटाखे जलाने से हर साल किस कदर प्रदूषण बढ़ जाता है। इसलिए कई जगहों पर देश में पटाखे जलाने पर बैन है।
वहीं, कई जगहों पर ग्रीन पटाखे जलाने की अनुमति है लेकिन इसके लिए भी समय सीमा और कई नियम तय किए गए हैं। ऐसे में लोग दिवाली पर ग्रीन पटाखे खरीदते हैं ताकि वे दिवाली पर आतिशबाजी कर पाए। पर क्या आप जानते हैं कि जो ग्रीन पटाखे आपने खरीदे हैं या खरीदने वाले हैं वो असली है? कहीं ये पटाखे सिर्फ नाम के लिए ग्रीन पटाखे तो नहीं? इसलिए आप यहां जान सकते हैं कि ग्रीन पटाखे होते क्या हैं और आप कैसे असली-नकली ग्रीन पटाखों को पहचान सकते हैं। चलिए जानते हैं इस बारे में...
2 of 5
असली ग्रीन पटाखों की पहचान करने के तरीके।
- फोटो : Adobe Stock
पहले जानते हैं ग्रीन पटाखे होते क्या हैं
ग्रीन पटाखे सामान्य पटखों की तुलना में कम आवाज और धुआं करते हैं। वहीं, इन ग्रीन पटाखों की खोज सीएसआईआर नीरी यानी राष्ट्रीय पर्यावरण इंजीनियरिंग अनुसंधान संस्थान द्वारा की गई थी। बात आवाज की करें, तो ग्रीन पटाखे 110-125 डेसीबल तक आवाज करते हैं। जबकि, यही सामान पटाखों की आवाज 160 डेसीबल तक होती है।
3 of 5
असली ग्रीन पटाखों की पहचान करने के तरीके।
- फोटो : Adobe Stock
कितने तरह के होते हैं ग्रीन पटाखे?
ग्रीन पटाखे तीन तरह के होते हैं जिसमें स्वास, सफल और स्टार शामिल हैं। स्वास पटाखों में बिल्कुल बारीक पानी की बूंदें निकलती है जो धूल को सोखने का काम करती है। जबकि, सफल में सुरक्षित मात्रा में एल्युमिनियम होता है और ये आवाज कम करते हैं। वहीं, बात स्टार की करें तो इसमें पोटेशियम नाइट्रेट या सल्फर नहीं होता जिसकी वजह से ये कम धुआं फैलाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
असली ग्रीन पटाखों की पहचान करने के तरीके।
- फोटो : Adobe Stock
असली-नकली ग्रीन पटाखों की ऐसे कर सकते हैं पहचान
अगर आप भी दिवाली पर ग्रीन पटाखे खरीदने वाले हैं तो जान लें कि बाजार में अधिक मुनाफे के लिए नकली ग्रीन पटाखे भी बिकते हैं। इसलिए इन्हें खरीदते समय सावधानी जरूर बरतें। जब भी ग्रीन पटाखे खरीदें तो हमेशा लाइसेंस प्राप्त दुकान से ही खरीदें, क्योंकि बिना लाइसेंस वाली दुकान को ग्रीन पटाखे बेचने की अनुमति नहीं होती है और इस चक्कर में ये नकली ग्रीन पटाखे बेच सकते हैं।
विज्ञापन
5 of 5
असली ग्रीन पटाखों की पहचान करने के तरीके।
- फोटो : Adobe Stock
जिस दुकान से भी ग्रीन पटाखे खरीदें, तो ये जान लें कि हर पटाखे के बॉक्स पर एक क्यूआर कोड होता है जो असली-नकली पटाखे की पहचान बता सकता है। आपको इस दिए हुए NEERI यानी National Environmental Engineering Research Institute एप से स्कैन करना होता है। इससे आप जान सकते हैं कि पटाखे असली हैं या नकली।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।