फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Diwali 2025 Green Crackers: ग्रीन पटाखे के नाम पर आप भी न खरीद लें नकली पटाखे, ऐसे करें दुकान पर ही चेक

Mon, 20 Oct 2025 12:09 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Mon, 20 Oct 2025 12:09 AM IST
सार

Green Firecrackers Identification: दिवाली का मौका है और लोग इस मौके पर पटाखे जलाते हैं। ऐसे में कई जगह पर ग्रीन पटाखे जलाने की अनुमति है। इसलिए चेक कर लें कि कहीं आप तो नकली ग्रीन पटाखे नहीं ले आए हैं।

विज्ञापन
Diwali 2025: Avoid Fake Green Cracker Know How to Check Authenticity at Shop
असली ग्रीन पटाखों की पहचान करने के तरीके। - फोटो : Adobe Stock

Diwali Green Crackers: दिवाली का पर्व हो और लोग पटाखे न जलाए, ऐसा तो कम ही नजर आता है। कोर्ट के बैन के बाद भी किस कदर जगह-जगह पटाखे जलाए जाते हैं, ये हर साल देखने को मिलता है। इस बात में कोई दो राय नहीं कि पटाखे जलाने से हर साल किस कदर प्रदूषण बढ़ जाता है। इसलिए कई जगहों पर देश में पटाखे जलाने पर बैन है।



वहीं, कई जगहों पर ग्रीन पटाखे जलाने की अनुमति है लेकिन इसके लिए भी समय सीमा और कई नियम तय किए गए हैं। ऐसे में लोग दिवाली पर ग्रीन पटाखे खरीदते हैं ताकि वे दिवाली पर आतिशबाजी कर पाए। पर क्या आप जानते हैं कि जो ग्रीन पटाखे आपने खरीदे हैं या खरीदने वाले हैं वो असली है? कहीं ये पटाखे सिर्फ नाम के लिए ग्रीन पटाखे तो नहीं? इसलिए आप यहां जान सकते हैं कि ग्रीन पटाखे होते क्या हैं और आप कैसे असली-नकली ग्रीन पटाखों को पहचान सकते हैं। चलिए जानते हैं इस बारे में...

Diwali 2025: Avoid Fake Green Cracker Know How to Check Authenticity at Shop
असली ग्रीन पटाखों की पहचान करने के तरीके। - फोटो : Adobe Stock

पहले जानते हैं ग्रीन पटाखे होते क्या हैं

  • ग्रीन पटाखे सामान्य पटखों की तुलना में कम आवाज और धुआं करते हैं। वहीं, इन ग्रीन पटाखों की खोज सीएसआईआर नीरी यानी राष्ट्रीय पर्यावरण इंजीनियरिंग अनुसंधान संस्थान द्वारा की गई थी। बात आवाज की करें, तो ग्रीन पटाखे 110-125 डेसीबल तक आवाज करते हैं। जबकि, यही सामान पटाखों की आवाज 160 डेसीबल तक होती है।
Diwali 2025: Avoid Fake Green Cracker Know How to Check Authenticity at Shop
असली ग्रीन पटाखों की पहचान करने के तरीके। - फोटो : Adobe Stock

कितने तरह के होते हैं ग्रीन पटाखे?

  • ग्रीन पटाखे तीन तरह के होते हैं जिसमें स्वास, सफल और स्टार शामिल हैं। स्वास पटाखों में बिल्कुल बारीक पानी की बूंदें निकलती है जो धूल को सोखने का काम करती है। जबकि, सफल में सुरक्षित मात्रा में एल्युमिनियम होता है और ये आवाज कम करते हैं। वहीं, बात स्टार की करें तो इसमें पोटेशियम नाइट्रेट या सल्फर नहीं होता जिसकी वजह से ये कम धुआं फैलाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Diwali 2025: Avoid Fake Green Cracker Know How to Check Authenticity at Shop
असली ग्रीन पटाखों की पहचान करने के तरीके। - फोटो : Adobe Stock

असली-नकली ग्रीन पटाखों की ऐसे कर सकते हैं पहचान

  • अगर आप भी दिवाली पर ग्रीन पटाखे खरीदने वाले हैं तो जान लें कि बाजार में अधिक मुनाफे के लिए नकली ग्रीन पटाखे भी बिकते हैं। इसलिए इन्हें खरीदते समय सावधानी जरूर बरतें। जब भी ग्रीन पटाखे खरीदें तो हमेशा लाइसेंस प्राप्त दुकान से ही खरीदें, क्योंकि बिना लाइसेंस वाली दुकान को ग्रीन पटाखे बेचने की अनुमति नहीं होती है और इस चक्कर में ये नकली ग्रीन पटाखे बेच सकते हैं।
विज्ञापन
Diwali 2025: Avoid Fake Green Cracker Know How to Check Authenticity at Shop
असली ग्रीन पटाखों की पहचान करने के तरीके। - फोटो : Adobe Stock
  • जिस दुकान से भी ग्रीन पटाखे खरीदें, तो ये जान लें कि हर पटाखे के बॉक्स पर एक क्यूआर कोड होता है जो असली-नकली पटाखे की पहचान बता सकता है। आपको इस दिए हुए NEERI यानी National Environmental Engineering Research Institute एप से स्कैन करना होता है। इससे आप जान सकते हैं कि पटाखे असली हैं या नकली।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed