फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Diwali 2023: दिवाली की खरीदारी करने जा रहे हैं बाजार तो भूलकर न करें ये गलतियां, वरना हो सकता है नुकसान

Sun, 12 Nov 2023 12:09 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Sun, 12 Nov 2023 12:09 AM IST
विज्ञापन
Diwali 2023: What things to keep in mind while going to the market for Diwali shopping
Diwali 2023: दिवाली की शॉपिंग के लिए मार्केट जाते समय इन बातों का रखें ध्यान? - फोटो : Amar Ujala

Diwali Shopping Tips: हर साल की तरह इस साल भी दिवाली का त्योहार बड़ी ही धूमधाम से मनाने के लिए लोग तैयार हैं। महज कुछ ही दिनों के अंदर दिवाली मनाई जाएगी। इस दिन चारों ओर दीए जलाएं जाते हैं, लोग एक-दूसरे को मिठाई बांटते हैं और पटाखे जलाकर इस त्योहार को धूमधाम से मनाते हैं। वहीं, दूसरी तरफ दिवाली के लिए काफी पहले से तैयारियां की जाती हैं, जिसमें से एक खरीदारी भी है। लोग दिवाली की शॉपिंग करने बाजार जाते हैं। ऐसे में अगर आप भी इस दिवाली खरीदारी करने बाजार जा रहे हैं, तो कुछ बातों का विशेष ध्यान रखें। वरना आपका नुकसान भी हो सकता है। तो चलिए जानते हैं ये कौन सी बातें हैं। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...

Diwali 2023: What things to keep in mind while going to the market for Diwali shopping
Diwali 2023: दिवाली की शॉपिंग के लिए मार्केट जाते समय इन बातों का रखें ध्यान? - फोटो : istock

दिवाली की खरीदारी के समय इन बातों का रखें ध्यान:-

बच्चों को लेकर न जाएं

  • अगर आप दिवाली की खरीदारी करने जा रहे हैं, तो ध्यान रखें कि छोटे बच्चों को अपने साथ बाजार लेकर न जाएं। दरअसल, मार्केट में काफी भीड़ होती है, ऐसे में बच्चों के गुम होने का डर बना रहता है। इसलिए हो सके तो बच्चों को घर पर ही छोड़कर जाएं।
Diwali 2023: What things to keep in mind while going to the market for Diwali shopping
Diwali 2023: दिवाली की शॉपिंग के लिए मार्केट जाते समय इन बातों का रखें ध्यान? - फोटो : istock

पैसे संभालकर रखें

  • आप अगर बाजार अपने साथ कैश लेकर जा रहे हैं, तो इस संभालकर रखें। ऐसा इसलिए क्योंकि इन मौकों पर लोगों की जेब भी कट जाती है। इसलिए हो सके तो आप कैश की जगह ऑनलाइन पेमेंट कर सकते हैं और जो थोड़ा बहुत कैश लेकर जा भी रहे हैं, उसे संभालकर रखें। साथ ही महिलाएं अपने पर्स का भी ध्यान रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Diwali 2023: What things to keep in mind while going to the market for Diwali shopping
Diwali 2023: दिवाली की शॉपिंग के लिए मार्केट जाते समय इन बातों का रखें ध्यान? - फोटो : istock

मोबाइल का ध्यान रखें

  • सोचिए अगर आपका मोबाइल चोरी हो जाए, तो फिर क्या होगा? सबसे पहले तो आप परेशान होंगे और वहीं आप किसी को ऑनलाइन पेमेंट भी नहीं कर पाएंगे। इसलिए बाजार में अपने मोबाइल को संभालकर रखें, वरना ये चोरी भी हो सकता है क्योंकि यहां भीड़ बहुत होती है।
विज्ञापन
Diwali 2023: What things to keep in mind while going to the market for Diwali shopping
Diwali 2023: दिवाली की शॉपिंग के लिए मार्केट जाते समय इन बातों का रखें ध्यान? - फोटो : istock

पहले भी कर सकते हैं खरीदारी

  • कई लोग दिवाली की शॉपिंग के लिए बिल्कुल दिवाली के आसपास के ही दिन चुनते हैं। ऐसे में बाजार में खूब भीड़ हो जाती है और खरीदारी भी ठीक से नहीं हो पाती। ऐसे में आप कुछ दिन पहले ही दिवाली की खरीदारी कर सकते हैं, जिससे आप भीड़ से तो बच ही सकते हैं। साथ ही आपको शायद सस्ता सामान भी मिल जाए।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed