फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Diwali 2023: इस दिवाली भूल न जाना ये चार जरूरी बातें, वरना त्योहार हो सकता है खराब

Sun, 12 Nov 2023 12:07 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Sun, 12 Nov 2023 12:07 AM IST
विज्ञापन
Diwali 2023: It is important to keep these things in mind while celebrating Diwali
Diwali 2023: दिवाली पर इन बातों का ध्यान रखें? - फोटो : Amar Ujala

Diwali 2023 Celebrating Tips: हर साल की तरह इस साल भी दिवाली का त्योहार मनाने के लिए लोग पूरी तरह तैयार हैं। अब से महज कुछ दिनों के बाद 12 नवंबर को दिवाली का महापर्व मनाया जाएगा। इस दिन लोग घरों में दीये जलाते हैं, भगवान गणेश और मां लक्ष्मी की पूजा करते हैं और एक-दूसरे को प्रसाद भी बांटते हैं। यही नहीं, इस दिन लोग पटाखे जलाकर भी इस त्योहार को धूमधाम से मनाते हैं। ऐसे में आपके लिए ये जरूरी हो जाता है कि इस खुशियों के त्योहार के बीच आप कुछ बातों का विशेष ध्यान रखें। वरना आपकी एक छोटी सी गलती आपके त्योहार को खराब भी कर सकती है। तो चलिए जानते हैं दिवाली का त्योहार मनाते समय आपको किन बातों का ध्यान रखना चाहिए। अगली स्लाइड्स में आप इस बारे में जान सकते हैं...



Diwali 2023: It is important to keep these things in mind while celebrating Diwali
Diwali 2023: दिवाली पर इन बातों का ध्यान रखें? (प्रतीकात्मक तस्वीर)) - फोटो : istock

इस दिवाली ध्यान रखें ये बातें:-

नंबर 1

  • दिवाली के लिए लोग अपने-अपने घरों को सजाते हैं। कई तरह की डेकोरेशन करके और साथ ही लाइटिंग करके। पर आपको लाइटिंग के दौरान कटी तारों का ध्यान रखना है, ऐसी तारों पर तुरंत टेप लगाएं, गीले हाथों से काम न करें और न ही किसी लाइट के स्विच को छुएं। साथ ही बच्चों को ऐसी जगह से दूर रखें आदि।
Diwali 2023: It is important to keep these things in mind while celebrating Diwali
Diwali 2023: दिवाली पर इन बातों का ध्यान रखें? (प्रतीकात्मक तस्वीर)) - फोटो : istock

नंबर 2

  • हर कोई चाहता है कि दिवाली के मौके पर उनका घर बेहद खूबसूरत लगे, जिससे हर कोई देखने वाला देखता रह जाए। ऐसे में लोग घर में पेंट करवाते हैं, अच्छा डेकोरेशन करवाते हैं आदि। इसलिए ऐसे समय पर अगर आप सीढ़ी पर, कुर्सी पर या किसी ऊंची जगह पर चढ़ रहे हैं, तो ध्यान रखें क्योंकि आपकी एक छोटी सी गलती से कोई अनहोनी हो सकती है। इसलिए सावधानी जरूर बरतें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Diwali 2023: It is important to keep these things in mind while celebrating Diwali
Diwali 2023: दिवाली पर इन बातों का ध्यान रखें? (प्रतीकात्मक तस्वीर)) - फोटो : pexels

नंबर 3

  • दिवाली के दिन आप दीये जलाते हैं, तो उस वक्त आपको अपने कपड़ों का और घर के पर्दों का खास ध्यान रखना है। चलते समय ध्यान दें कि कहीं आपका कपड़ा किसी दीये पर तो नहीं लग रहा या कोई पर्दा हवा से दीये पर तो नहीं लग रहा आदि। ऐसा इसलिए क्योंकि इस छोटी सी गलती से बड़ा नुकसान तक हो सकता है।
विज्ञापन
Diwali 2023: It is important to keep these things in mind while celebrating Diwali
Diwali 2023: दिवाली पर इन बातों का ध्यान रखें? (प्रतीकात्मक तस्वीर)) - फोटो : pixabay

नंबर 4

  • दिवाली के मौके पर क्या बच्चे और क्या बड़े लोग, लगभग हर कोई ही पटाखे जलाता हुआ नजर आता है। पर इस दौरान आपको खुद का विशेष ध्यान रखना है और साथ ही बच्चों को अकेले पटाखे न जलाने दें। अगर आप बच्चों को अकेले पटाखे जलाने देते हैं, तो आपकी ये छोटी सी गलती आपको भारी पड़ सकती है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed