फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Diwali 2023: दिवाली पर घर जाने के लिए बुक कर रहे हैं बस टिकट, तो पैसे बचाने के लिए इन बातों का रखें ध्यान

Tue, 07 Nov 2023 01:04 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Tue, 07 Nov 2023 01:04 PM IST
विज्ञापन
Diwali 2023: How to save money while booking bus tickets on Diwali
बस टिकट बुक करते समय कैसे पैसे बचा सकते हैं? - फोटो : Amar Ujala

Tips For Bus Ticket Booking: दिवाली का त्योहार अपनों के संग मनाने के लिए हर कोई अपने घर जाना चाहता है। दरअसल, कोई पढ़ाई के लिए, तो कोई नौकरी के कारण आदि अपने-अपने घरों से दूर रहता है। ऐसे में दिवाली के त्योहार पर घर जाने के लिए लोग ट्रेन टिकट बुक करवाते हैं, लेकिन हर किसी को कंफर्म ट्रेन टिकट मिल जाए ये थोड़ा मुश्किल नजर आता है। इसलिए कई लोग प्राइवेट बसों से भी घर जाते हैं। पर इसके लिए भी समय पर टिकट बुक करवाना पड़ता है। वरना ये भी हाथ से निकल सकती है। वहीं, त्योहारी सीजन होने की वजह से इन टिकट के लिए आपको ज्यादा पैसे भी चुकाने पड़ सकते हैं। ऐसे में अगर आप चाहें तो कुछ तरीकों की मदद से बचत भी कर सकते हैं। आगे आप इस बारे में जान सकते हैं। तो चलिए जानते हैं आप कैसे बस टिकट बुक करते समय बचत कर सकते हैं...

Diwali 2023: How to save money while booking bus tickets on Diwali
बस टिकट बुक करते समय कैसे पैसे बचा सकते हैं? - फोटो : istock

बस टिकट बुक करते समय ऐसे बचा सकते हैं पैसे:-

नंबर 1

  • अगर आपको दिवाली पर घर जाने के लिए बस टिकट लेना है, तो आप इसे ऑनलाइन खरीद सकते हैं। बस आपको अलग-अलग वेबसाइट-एप पर कीमत की तुलना करनी है, जिसके बाद आप अच्छी बचत कर सकते हैं। जबकि, ऑफलाइन में कीमत एक ही रहती है।
Diwali 2023: How to save money while booking bus tickets on Diwali
बस टिकट बुक करते समय कैसे पैसे बचा सकते हैं? - फोटो : istock

नंबर 2

  • जब आप ऑनलाइन बस टिकट बुक करते हैं, तो आपको अलग से भी डिस्काउंट मिल सकता है। इसके लिए आप या तो अपने किसी नए नंबर से लॉगिन कर सकते हैं। इससे आपको पहली बार बस टिकट बुक करने पर कुछ डिस्काउंट मिल सकता है, क्योंकि कई एप ऐसा करती हैं। इसके अलावा आप कूपन कोड का इस्तेमाल करके भी बचत कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Diwali 2023: How to save money while booking bus tickets on Diwali
बस टिकट बुक करते समय कैसे पैसे बचा सकते हैं? - फोटो : istock

नंबर 3

  • ऑनलाइन बस टिकट बुक कर रहे हैं, तो ये बिल्कुल न भूलें कि आपको सभी वेबसाइट और एप पर कीमत चेक करनी है। यहां आप देखेंगे तो आपको अलग-अलग कीमत मिल सकती है। ऐसे में जहां टिकट की कीमत कम है, आप वहां से बस टिकट बुक करके अच्छी बचत कर सकते हैं।
विज्ञापन
Diwali 2023: How to save money while booking bus tickets on Diwali
बस टिकट बुक करते समय कैसे पैसे बचा सकते हैं? - फोटो : Istock

नंबर 4

  • जहां एक तरफ त्योहार के सीजन में बस टिकट के दाम बढ़ जाते हैं, तो वहीं दूसरी तरफ कई तरह के ऑफर्स भी चलते रहते हैं। जैसे- आपके किसी क्रेडिट कार्ड पर कोई ऑफर हो सकता है या फिर कोई कैशबैक ऑफर्स हो सकता है आदि। टिकट बुक करने से पहले ये सब चेक कर लें।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed