फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जानना जरूरी: क्या आप भी मोबाइल को तकिए के पास रखकर सोते हैं? नुकसान जानेंगे तो नहीं करेंगे ये गलती

Thu, 13 Feb 2025 03:22 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Thu, 13 Feb 2025 03:22 PM IST
सार

तकिए के पास मोबाइल रखकर सोने से ये क्या नुकसान होते हैं? अगर आप भी ऐसा करते हैं तो आप यहां इस बारे में विस्तार से जान सकते हैं।

विज्ञापन
disadvantages of sleeping with a mobile phone near the pillow takiye ke pass mobile rakhna chahiye ya nahi
मोबाइल को तकिए के नीचे रखने के नुकसान क्या हैं? - फोटो : Amar Ujala
loader

Mobile Phone Alert: अगर आप देखेंगे तो लगभग हर दूसरे व्यक्ति के पास मोबाइल फोन है। लोग एक-दूसरे से कॉल पर बात करने के अलावा अपना मनोरंजन करने के लिए भी मोबाइल का इस्तेमाल करते हैं। सिम कार्ड में रिचार्ज करवाकर आप इंटरनेट के जरिए अपने कई काम निपटा सकते हैं। यही नहीं, मोबाइल के कई और भी यूज हैं जिसमें से एक है कि हम इसके जरिए नेट बैंकिंग से लेकर वीडियोग्राफी और फोटो क्लिक करने तक के लिए होता है।

वहीं, इन सबके बीच एक चीज काफी देखने में आती है कि लोग सोते समय अपने मोबाइल को तकिए के नीचे या फिर तकिए के पास सिरहाने पर रखकर सोते हैं। अगर आप भी ऐसा करते हैं तो जान लें कि ये एक बुरी आदत है जिससे आपको कई तरह की दिक्कतें हो सकती हैं और इससे आपके शरीर पर बुरा असर पड़ सकता है। तो चलिए जानते हैं क्यों तकिए के पास मोबाइल रखकर सोने से बचना चाहिए। अगली स्लाइड्स में आप इस बारे में जान सकते हैं...

disadvantages of sleeping with a mobile phone near the pillow takiye ke pass mobile rakhna chahiye ya nahi
मोबाइल को तकिए के नीचे रखने के नुकसान क्या हैं? - फोटो : Adobe Stock

क्यों नहीं सोना चाहिए तकिए के पास मोबाइल रखकर?

  • जान लें कि मोबाइल से ब्लू रेज निकलती है और खतरनाक रेडिएशन भी होता है। अगर आप अलार्म लगाकर मोबाइल को तकिए के पास रखते हैं, तो ऐसा न करें क्योंकि मोबाइल से निकलने वाली बूल रेज से आपकी आंखों और त्वचा को नुकसान पहुंच सकते हैं। जबकि, मोबाइल से निकलने वाले खतरनाक रेडिएशन से आपको कई तरह की स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं। शारीरिक और मानसिक दोनों तरह की दिक्कतें आपको हो सकती हैं।
disadvantages of sleeping with a mobile phone near the pillow takiye ke pass mobile rakhna chahiye ya nahi
मोबाइल को तकिए के नीचे रखने के नुकसान क्या हैं? - फोटो : Freepik.com

ये दिक्कतें हो सकती हैं:-

  • मोबाइल से जो रेडिएशन निकलती है इससे आपको सिर दर्द की समस्या हो सकती है। साथ ही आपको माइग्रेन की दिक्कत भी हो सकती है। मोबाइल को सिरहाने पर रखने से ये समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं, इसलिए इनसे बचने के लिए आप ऐसी गलती न करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
disadvantages of sleeping with a mobile phone near the pillow takiye ke pass mobile rakhna chahiye ya nahi
मोबाइल को तकिए के नीचे रखने के नुकसान क्या हैं? - फोटो : Freepik.com
  • मोबाइल से जो ब्लू रेज निकलती है इससे आपकी आंखों में तनाव पैदा हो सकता है, समय के साथ आंखों को नुकसान पहुंच सकता है, त्वचा पर झुर्रियां, रैशेज और ग्लो खत्म होने जैसी दिक्कतें हो सकती हैं। इसके अलावा आपका मानसिक स्वास्थ्य भी प्रभावित हो सकता है।
विज्ञापन
disadvantages of sleeping with a mobile phone near the pillow takiye ke pass mobile rakhna chahiye ya nahi
मोबाइल को तकिए के नीचे रखने के नुकसान क्या हैं? - फोटो : Adobe Stock

बचने के लिए क्या करें?

  • अगर आप भी अपने तकिए के पास मोबाइल फोन रखकर सोते हैं तो ऐसा न करें। आप अगर अपने मोबाइल में अलार्म लगाकर सोते हैं तो अपने मोबाइल को तकिए से दूर किसी और स्थान पर रखें या फिर आप रात को सोते समय मोबाइल का इस्तेमाल करते हैं तो इसके बाद मोबाइल को दूर रखकर ही सोएं। इससे मोबाइल से निकलने वाली ब्लू रेज और खतरनाक रेडिएशन से आप बच सकते हैं।


................................................................................................................
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): इस खबर में सामान्य जानकारी दी गई है। अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर या विशेषज्ञ से संपर्क करें। अमर उजाला या लेखक इस खबर में दी गई बातों की पृष्टि नहीं करते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed