फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Delhi-NCR Pollution Safety Tips: ये प्रदूषण आपको बीमार न कर दे, बचने के लिए इन 4 बातों को बांध लें गांठ

Mon, 27 Oct 2025 12:57 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Mon, 27 Oct 2025 12:57 PM IST
सार

Delhi NCR AQI Air Pollution: दिल्ली या इसके आसपास के इलाके में रहते हैं, तो दिवाली के बाद से ही यहां पर प्रदूषण का स्तर काफी बढ़ गया है। जो आपको बीमार करने के लिए काफी है।

विज्ञापन
Delhi NCR AQI Air Pollution 4 Essential Safety Tips You Must Know to protect Health
दिल्ली के प्रदूषण से बचने के तरीके क्या है? - फोटो : Amar Ujala

Delhi NCR AQI Air Pollution Essential Safety Tips In Hindi: दिवाली का पर्व बीत चुका है और अब लोग छठ के महापर्व को मना रहे हैं। इस बीच दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण का स्तर लगातार बढ़ रहा है और ये इतना बढ़ चुका है कि थोड़ी सी लापरवाही हमें बीमार करने के लिए काफी हो सकती है। इसलिए इस दौरान कुछ बातों का ध्यान रखना जरूरी हो जाता है।



दिवाली के तुरंत बाद ही केंद्रीय गुणवत्ता प्रबंधन यानी CAQM ने पूरे एनसीआर में ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान यानी GRAP स्टेज 1 लागू किया था। वहीं, जैसे ही प्रदूषण का स्तर बढ़ा तो दिल्ली में GRAP स्टेज 2 लागू कर दिया गया। अगर बात दिल्ली या इसके आसपास के इलाकों की हवा की क्वालिटी की करें, तो इसको खराब श्रेणी में रखा गया है। इसलिए अगर आपको खुद का, अपनों का और खासतौर पर बच्चों का ध्यान रखना जरूरी हो जाता है। तो चलिए जानते हैं इस प्रदूषण से बचने के लिए किन 4 बातों का ध्यान रखना जरूरी है। अगली स्लाइड्स में आप इस बारे में जान सकते हैं...

Delhi NCR AQI Air Pollution 4 Essential Safety Tips You Must Know to protect Health
दिल्ली के प्रदूषण से बचने के तरीके क्या है? - फोटो : Adobe stock

प्रदूषण से बचने के लिए इन बातों का रखें ध्यान:-

नंबर 1

  • अगर आप भी दिल्ली-एनसीआर में रहते हैं और चाहते हैं कि इस प्रदूषण से आप बचें, तो इसके लिए आप मास्क पहन सकते हैं। अगर आप दफ्तर, स्कूल-कॉलेज या कहीं जा रहे हैं, तो मास्क लगा सकते हैं। एक अच्छी क्वालिटी का मास्क आपको प्रदूषण से बचाने में मदद कर सकता है। मास्क से प्रदूषण के कण मुंह में जाने से बच सकते हैं।
Delhi NCR AQI Air Pollution 4 Essential Safety Tips You Must Know to protect Health
दिल्ली के प्रदूषण से बचने के तरीके क्या है? - फोटो : Freepik.com

नंबर 2

  • जिस तरह के दिल्ली और इसके आसपास के इलाकों में प्रदूषण बढ़ा है उस हिसाब से आपको बच्चों और बुजुर्गों का खास ध्यान रखना चाहिए। बच्चों को पार्क में खेलने या बेवजह घर से बाहर जाने से रोकें और अगर किसी कारण वे बाहर जा रहे हैं, तो उन्हें मास्क पहनाएं। स्कूल-कॉलेज जाते सयम भी बच्चों को मास्क पहनना चाहिए। इससे प्रदूषण से काफी हद तक बचा जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Delhi NCR AQI Air Pollution 4 Essential Safety Tips You Must Know to protect Health
दिल्ली के प्रदूषण से बचने के तरीके क्या है? - फोटो : Adobe Stock

नंबर 3

  • दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण का स्तर लगातार बढ़ रहा है और माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में ये और भी बढ़ सकता है। ऐसे में अगर आपको कोई काम न हो, तो घर से बाहर जाने से बचें। जितना हो सके घर पर रहे। साथ ही बच्चों ओर बुजुर्गों को भी घर पर ही रहने को कहें। इसके अलावा आप पौष्टिक आहार लें और व्यायाम कर सकते हैं।
विज्ञापन
Delhi NCR AQI Air Pollution 4 Essential Safety Tips You Must Know to protect Health
दिल्ली के प्रदूषण से बचने के तरीके क्या है? - फोटो : Adobe Stock

नंबर 4

  • आप अगर घर के बाहर किसी काम से जा रहे हैं। जैसे, दफ्तर या किसी जरूरी काम से आदि। ऐसे में आप मास्क के साथ ही गॉगल्स भी पहन सकते हैं। प्रदूषण की वजह से आपकी आंखों में जलन हो सकती है और इससे बचने के लिए गॉगल्स पहना जा सकता है। आप अपने बच्चों को भी ये पहना सकते हैं ताकि, प्रदूषण से बचने में मदद मिल सके। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed