फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दिल्ली की महिलाएं ध्यान दें: अगर आपके पास भी नहीं हैं ये 5 डॉक्यूमेंट, तो नहीं मिलेंगे 2500 रुपये

Sat, 15 Mar 2025 09:18 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Sat, 15 Mar 2025 09:18 AM IST
सार

Delhi Mahila Samriddhi Yojana: अगर आप भी दिल्ली की स्थाई निवासी महिला हैं तो आपको दिल्ली सरकार हर महीने 2500 रुपये देगी। बशर्ते आप इसके लिए पात्र हो।

विज्ञापन
Delhi Mahila Samridhi Yojana Required Documents List Check Eligibility Apply Online Process in Hindi
दिल्ली में 2500 रुपये का लाभ लेने के लिए कौन से दस्तावेज जरूरी हैं? - फोटो : Adobe Stock

Mahila Samriddhi Yojana Registration Eligibility: केंद्र और राज्य सरकारें अपने-अपने स्तर पर कई तरह की लाभकारी और कल्याणकारी योजनाएं चलाते हैं। इसी क्रम में दिल्ली सरकार ने एक नई योजना की शुरुआत की है जिसका नाम महिला समृद्धि योजना है। इस योजना के अंतर्गत पात्र महिलाओं को दिल्ली सरकार हर महीने 2500 रुपये देगी। दरअसल, बीजेपी ने अपने चुनावी घोषणा पत्र में ये वादा किया था कि दिल्ली में उनकी सरकार बनने के बाद वे महिलाओं को हर महीने 2500 रुपये देगी।

वहीं, अब इस योजना को केबिनेट से मंजूरी मिल गई है और अगर आप पत्र महिला हैं तो आप आवेदन कर सकती हैं। पर यहां ये जरूर जान लें कि आवेदनकर्ता के पास कौन से दस्तावेज होने जरूरी हैं, क्योंकि अगर ये दस्तावेज नहीं होते हैं तो आप आवेदन नहीं कर पाएंगी। तो चलिए जानते हैं ये कौन से दस्तावेज हैं जिनकी जरूरत आवेदन के समय पड़ेगी। अगली स्लाइड्स में आप इस बारे में जान सकते हैं...

Delhi Mahila Samridhi Yojana Required Documents List Check Eligibility Apply Online Process in Hindi
दिल्ली में 2500 रुपये का लाभ लेने के लिए कौन से दस्तावेज जरूरी हैं? - फोटो : Adobe Stock

कौन सी महिलाएं ले सकती हैं लाभ?

महिला समृद्धि योजना में कौन सी महिलाएं आवेदन कर सकती हैं और नहीं नहीं? इसकी एक पात्रता सूची है जिसके मुताबिक:-

  • अगर आप दिल्ली की स्थाई निवासी हैं, अगर आपकी उम्र 21 से 60 साल के बीच है, अगर आपकी परिवार की सालाना आय 3 लाख रुपये से कम है, अगर किसी सरकारी योजना का लाभ नहीं रही हैं, अगर आपकी सरकारी नौकरी नहीं है आदि, तो आप इस योजना के लिए पात्र हैं।
Delhi Mahila Samridhi Yojana Required Documents List Check Eligibility Apply Online Process in Hindi
दिल्ली में 2500 रुपये का लाभ लेने के लिए कौन से दस्तावेज जरूरी हैं? - फोटो : Adobe Stock

मिलेगा ये लाभ

  • आप महिला समृद्धि योजना से जुड़ती हैं तो आपको हर महीने 2500 रुपये दिए जाएंगे। इस पैसे को सीधे लाभार्थियों के बैंक खाते में भेजा जाएगा। हालांकि, अभी ये नहीं बताया गया है कि इस योजना से जुड़ने वाली महिलाओं को कब से हर माह 2500 रुपये मिलने लगेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Delhi Mahila Samridhi Yojana Required Documents List Check Eligibility Apply Online Process in Hindi
दिल्ली में 2500 रुपये का लाभ लेने के लिए कौन से दस्तावेज जरूरी हैं? - फोटो : Adobe Stock

इन महिलाओं को नहीं मिल पाएगा लाभ

  • अगर आप आर्थिक रूप से सक्षम हैं, अगर आप टैक्स भरती हैं, आपकी सरकारी नौकरी है या परिवार में कोई सरकारी कर्मचारी है, अगर आप पहले से किसी योजना का लाभ ले रही हैं, आप दिल्ली की स्थाई निवासी नहीं हैं आदि, तो आप इस योजना का लाभ नहीं ले सकते।
विज्ञापन
Delhi Mahila Samridhi Yojana Required Documents List Check Eligibility Apply Online Process in Hindi
दिल्ली में 2500 रुपये का लाभ लेने के लिए कौन से दस्तावेज जरूरी हैं? - फोटो : Adobe Stock

आवेदन के समय चाहिए ये दस्तावेज

  • अगर आप भी इस योजना के लिए पात्र महिला  हैं तो आपको आवेदन के वक्त दिल्ली का वोटर आईडी कार्ड, बीपीएल कार्ड, आधार कार्ड, आय प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र चाहिए होगा। अगर आपके पास ये दस्तावेज नहीं हैं या एक भी दस्तावेज कम है तो आपका आवेदन अटक सकता है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed