फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Cyber Security Tips: भूलकर भी न करें ये काम, वरना हैक हो जाएगा आपका स्मार्टफोन

Wed, 20 Apr 2022 10:34 AM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Wed, 20 Apr 2022 10:34 AM IST
विज्ञापन
Cyber Security Tips On Using Public Wifi Keep These things in Mind otherwise you will become victim of Fraud
Cyber Security Tips - फोटो : istock

Cyber Security Tips: आज के समय हम सभी लोगों के पास स्मार्टफोन है। इसने हमारे जीवन को काफी आसान बना दिया है। मोबाइल फोन ने हमें एक वर्चुअल इकोसिस्टम दिया है, जहां पर हमारे सभी काम आसानी से हो जाते हैं। वहीं दूसरी तरफ स्मार्टफोन यूजर्स के साथ होने वाले साइबर ठगी के कई मामले सामने निकलकर आ रहे हैं। बीते कुछ सालों में साइबर ठगी के इन मामलों में एक बड़ी वृद्धि देखने को मिली है। अगर आप भी स्मार्टफोन का इस्तेमाल करते हैं, तो ये खबर आपके लिए है। देश में साइबर अपराध को अंजाम देने के लिए हैकर्स तरह तरह के हथकंडों का इस्तेमाल कर रहे हैं। ऐसे में आप भी उनका शिकार हो सकते हैं। इससे आपका पर्सनल डाटा तो चोरी होगा ही इसके अलावा आपको एक बड़े नुकसान का सामना भी करना पड़ सकता है। इसी कड़ी में आज हम आपको उस काम के बारे में बताने वाले हैं, जिसे आपको भूलकर भी स्मार्टफोन का इस्तेमाल करते समय नहीं करना चाहिए।

Cyber Security Tips On Using Public Wifi Keep These things in Mind otherwise you will become victim of Fraud
Cyber Security Tips - फोटो : istock

अक्सर लोग मुफ्त इंटरनेट पाने के लिए फ्री वाई-फाई से अपने फोन को कनेक्ट कर लेते हैं। अगर आप भी ये गलती कर रहे हैं, तो आपको सावधान हो जाने की जरूरत है। ऐसा करने पर आपके साथ एक बड़ा साइबर अपराध हो सकता है।

Cyber Security Tips On Using Public Wifi Keep These things in Mind otherwise you will become victim of Fraud
Cyber Security Tips - फोटो : iStock

ऐसे कई मामले अब तक सामने आ चुके हैं, जिनमें पब्लिक वाई-फाई का इस्तेमाल करने वाले स्मार्टफोन यूजर्स का मोबाइल हैक किया गया है। हैकर्स पब्लिक वाई-फाई के जरिए आपका मोबाइल फोन हैक करने के बाद आपकी गतिविधियों को ट्रैक कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Cyber Security Tips On Using Public Wifi Keep These things in Mind otherwise you will become victim of Fraud
Cyber Security Tips - फोटो : Istock

इससे आपका निजी डाटा हैकर्स के पास पहुंच सकता है। ऐसे में हैकर्स आपके निजी डाटा की मदद से आपको ब्लैकमेल कर सकते हैं। अक्सर जब भी आप फ्री पब्लिक वाई-फाई से अपने मोबाइल फोन को कनेक्ट करते हैं। इस स्थिति में हैकर्स आपके मोबाइल के मैक एड्रेस और आईपी एड्रेस को राउटर में दर्ज कर लेते हैं। 

विज्ञापन
Cyber Security Tips On Using Public Wifi Keep These things in Mind otherwise you will become victim of Fraud
Cyber Security Tips - फोटो : Istock

ऐसे में जब डाटा पैकेट्स के रूप में ट्रांसफर होता है। उस दौरान हैकर्स ट्रांसफर हो रहे इन डाटा पैकेट्स को इंटरसेप्ट करके आपकी ब्राउजिंग हिस्ट्री के बारे में जान सकते हैं। ऐसे में अगर आप किसी पब्लिक वाई-फाई से अपने स्मार्टफोन को कनेक्ट कर रहे हैं। इस स्थिति में आपको सावधान हो जाने की जरूरत है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed