Cyber Crime Alert: आजकल ऑनलाइन एंटरटेनमेंट हर किसी की जरूरत बन चुका है। नई फिल्में और वेब सीरीज देखने के लिए लोग अलग‑अलग तरीके अपनाते हैं। कई बार पैसे बचाने या सब्सक्रिप्शन से बचने के चक्कर में लोग थर्ड‑पार्टी ऐप या वेबसाइट का सहारा ले लेते हैं, जहां फ्री में लेटेस्ट फिल्में आसानी से मिल जाती हैं। शुरुआत में ये तरीका आसान और फायदेमंद लगता है, लेकिन असल में ये एक गलत आदत है, जिसके परिणाम गंभीर हो सकते हैं।
{"_id":"695b5adfde80ddf0de098b4d","slug":"cyber-crime-alert-watching-movies-free-on-third-party-apps-laws-online-scam-safety-tips-2026-01-05","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Cyber Crime Alert: ऑनलाइन फ्री में मूवी और सीरीज देख रहे हैं? ये आदत आपको जेल तक ले जा सकती है","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
Cyber Crime Alert: ऑनलाइन फ्री में मूवी और सीरीज देख रहे हैं? ये आदत आपको जेल तक ले जा सकती है
Mon, 05 Jan 2026 01:19 PM IST
श्रुति गौड़
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: श्रुति गौड़
Updated Mon, 05 Jan 2026 01:19 PM IST
सार
Cyber Crime Alert: अगर आप भी किसी थर्ड पार्टी एप पर फ्री में फिल्म देखते हैं तो आपको संभलने की जरूरत है। ऐसा करने पर आप जेल जा सकते हैं।
विज्ञापन
थर्ड पार्टी एप पर फ्री में देखते हैं फिल्में तो संभल जाएं, हो सकती है जेल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थर्ड पार्टी एप पर फ्री में देखते हैं फिल्में तो संभल जाएं, हो सकती है जेल
- फोटो : Adobe Stock
कॉपीराइट कानून का होता है उल्लंघन
थर्ड‑पार्टी ऐप्स और वेबसाइट्स पर दिखाई जाने वाली फिल्में और वेब सीरीज आमतौर पर बिना निर्माता या अधिकार धारक की अनुमति के अपलोड की जाती हैं। इसका मतलब यह होता है कि ये कंटेंट गैरकानूनी तरीके से लोगों तक पहुंचाया जा रहा है। यही वजह है कि सरकार और एजेंसियां ऐसे ऐप्स को ब्लॉक करती रहती हैं और लोगों को इनसे दूर रहने की सलाह देती हैं। जब कोई यूजर ऐसे प्लेटफॉर्म से फिल्म देखता या डाउनलोड करता है, तो वो अनजाने में इस गलत प्रक्रिया का हिस्सा बन जाता है।

हो सकती है जेल की सजा
भारत में पायरेटेड कंटेंट से जुड़े मामलों को गंभीर अपराध माना जाता है। सिनेमैटोग्राफ अधिनियम और अन्य संबंधित कानूनों के तहत अगर कोई व्यक्ति पायरेटेड फिल्म को डाउनलोड करता है, शेयर करता है या जानबूझकर ऐसे प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल करता है, तो उस पर कार्रवाई हो सकती है। कानून के अनुसार दोषी पाए जाने पर जेल की सजा और भारी जुर्माना दोनों हो सकते हैं। कई मामलों में पुलिस और साइबर सेल ऐसे यूजर्स तक पहुंचने में सफल भी हुई है।

डाटा चोरी का भी रहता है खतरा
थर्ड‑पार्टी ऐप्स अक्सर गूगल प्ले स्टोर या ऐप स्टोर से डाउनलोड नहीं होते। ऐसे में इनमें सुरक्षा मानकों की कमी होती है। इन ऐप्स के जरिए मोबाइल या लैपटॉप में वायरस, मैलवेयर या स्पाइवेयर आसानी से घुस सकता है। इससे फोन में मौजूद फोटो, कॉन्टैक्ट्स, बैंकिंग ऐप्स और निजी जानकारी खतरे में पड़ सकती है। कई मामलों में यूज़र्स के बैंक अकाउंट से पैसे निकलने या सोशल मीडिया अकाउंट हैक होने की शिकायतें भी सामने आई हैं।

- फोटो : FREEPIK
इसी वजह से सरकार फैला रही है जागरूकता
सरकार और साइबर सुरक्षा एजेंसियां लगातार लोगों को जागरूक करने की कोशिश कर रही हैं कि फ्री फिल्म देखने का लालच भविष्य में बड़ी परेशानी बन सकता है। सोशल मीडिया, विज्ञापन और सरकारी प्लेटफॉर्म के जरिए लोगों को बताया जा रहा है कि हमेशा वैध और अधिकृत ओटीटी प्लेटफॉर्म का ही इस्तेमाल करें। जागरूकता का मकसद यही है कि लोग सुरक्षित रहें और किसी भी तरह की कानूनी या डिजिटल परेशानी से बच सकें।