फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Ladli Behna Yojana: क्या आपके खाते में आएंगे लाड़ली बहना योजना के 1500 रुपये? ऐसे चेक करें लिस्ट में अपना नाम

Wed, 01 Jul 2026 07:23 PM IST
Shikhar Baranawal यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Shikhar Baranawal Updated Wed, 01 Jul 2026 07:23 PM IST
सार

Ladli Behna Payment 1500: लाड़ली बहना योजना की इस महीने 38वीं किस्त आने वाली है, ऐसे में बहुत सी महिलाओं के मन में ये सवाल है कि क्या उनके खाते में अगली किस्त के पैसे आएंगे या नहीं। आइए इस लेख में इसी के बारे में जानते हैं।

विज्ञापन
check Ladli Behna Yojana Payment Status Step by Step Guide to Find Your Name in List
लाड़ली बहना योजना - फोटो : AI

Ladli Behna Payment 1500 Check Beneficiary List : मध्य प्रदेश सरकार की 'मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना' के तहत प्रदेश की करोड़ों महिलाओं को हर महीने आर्थिक सहायता राशि दी जाती है। सरकार इस कल्याणकारी योजना के तहत हर महीने ₹1,500 की राशि सीधे महिलाओं के खाते में ट्रांसफर करती है। बता दें कि अब तक इस योजना की 37 किस्ते जारी हो चुकी हैं, जो आमतौर पर महीने के 1-10 तारीख के बीच में जारी की जाती है।



ऐसे अब महिलाओं को जुलाई माह की किस्त यानी 38वीं किस्त का इंतजार है। अब अगर आप भी इस योजना के लाभार्थी हैं और यह जानना चाहती हैं कि अगली किस्त की राशि आपके खाते में आएगी या नहीं, तो आप घर बैठे ही बेहद आसान ऑनलाइन प्रक्रिया के जरिए लाभार्थी सूची में अपना नाम चेक कर सकती हैं। आइए इसकी प्रक्रिया जानते हैं।

check Ladli Behna Yojana Payment Status Step by Step Guide to Find Your Name in List
ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं - फोटो : AdobeStock

ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं
सबसे पहले अपना नाम चेक करने के लिए आपको अपने मोबाइल या कंप्यूटर पर योजना की आधिकारिक वेबसाइट cmladlibahna.mp.gov.in को ओपन करना होगा। होमपेज पर जाते ही आपको सामने ही मुख्य मेन्यू दिखाई देगा।

check Ladli Behna Yojana Payment Status Step by Step Guide to Find Your Name in List
(प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Freepik

पोर्टल के होमपेज पर आपको 'अंतिम सूची' (फाइनल लिस्ट) या 'आवेदन एवं भुगतान की स्थिति' का एक विकल्प दिखाई देगा, आप दोनों में किसी पर भी क्लिक कर सकते हैं। इसके बाद आपके सामने एक नया वेबपेज खुल जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
check Ladli Behna Yojana Payment Status Step by Step Guide to Find Your Name in List
पंजीकरण नंबर और ओटीपी दर्ज करें - फोटो : Adobe Stock

पंजीकरण नंबर और ओटीपी दर्ज करें
अब खुले हुए नए पेज पर आपको अपना लाड़ली बहना आवेदन क्रमांक या अपनी सदस्य समग्र आईडी दर्ज करनी होगी। इसके बाद स्क्रीन पर दिख रहा कैप्चा कोड भरकर 'ओटीपी भेजें' पर क्लिक करें। आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी आएगा, जिसे दर्ज करके वेरिफाई करना होगा।

विज्ञापन
check Ladli Behna Yojana Payment Status Step by Step Guide to Find Your Name in List
लिस्ट में अपना नाम देखें - फोटो : AdobeStock

लिस्ट में अपना नाम देखें
ओटीपी वेरिफिकेशन सफल होते ही आपके ब्लॉक, ग्राम पंचायत या वार्ड की पूरी लाभार्थी सूची स्क्रीन पर आ जाएगी। इस लिस्ट में आप आसानी से अपना नाम ढूंढ सकते हैं। अगर आपका नाम इस सूची में शामिल है, तो योजना की अगली ₹1,500 की किस्त सीधे आपके बैंक खाते में ट्रांसफर कर दी जाएगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed