फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बात काम की: क्या शहर का नाम बदलने से आपके दस्तावेज भी बदल जाते हैं? यहां पाएं सभी सवालों के जवाब

Wed, 08 Nov 2023 01:26 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Wed, 08 Nov 2023 01:26 PM IST
विज्ञापन
Change City Name Does changing the name of the city change your documents also Know the truth here
क्या शहर का नाम बदलने पर आपके दस्तावेज भी बदल जाएंगे? - फोटो : Amar Ujala

Change City Name: भारत की कई जगहों का नाम बदल चुका है। इसके कुछ उदाहरण हैं, जैसे:- इलाहाबाद का नाम प्रयागराज हो गया है, तो अब अलीगढ़ के नाम को हरिगढ़ करने की तैयारी है। साथ ही मुगलसराय रेलवे स्टेशन का नाम बदलकर पंडित दीनदयाल उपाध्याय हो चुका है। यही नहीं, कई अन्य जगहों के नाम भी बदले गए हैं। ऐसे में कई लोग तो इस उलझन में रहते हैं कि क्या शहर या उनके जिले का नाम बदलने से इसका असर उनके दस्तावेजों (राशन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, पहचान पत्र आदि) पर भी पड़ेगा? अगर आप भी इसको लेकर परेशान हैं, तो आप यहां इस बारे में विस्तार से जान सकते हैं। तो चलिए जानते हैं शहर का नाम बदलने से दस्तावेजों पर क्या असर पड़ता है...

Change City Name Does changing the name of the city change your documents also Know the truth here
क्या शहर का नाम बदलने पर आपके दस्तावेज भी बदल जाएंगे? - फोटो : istock

कैसे बदले जाते हैं नाम?

  • दरअसल, जिले या शहर का नाम बदलने के लिए कैबिनेट तक प्रस्ताव जाता है। इसके बाद कैबिनेट में प्रस्ताव पास होने के बाद ही शहर या जिले का नाम बदलने को अनुमति मिलती है। वहीं, जब प्रस्ताव पारित हो जाता है, तो फिर नए नाम (शहर या जिला) का गजट पत्र कराया जाता है जिसके बाद नए नाम को मंजूरी मिल जाती है।
Change City Name Does changing the name of the city change your documents also Know the truth here
क्या शहर का नाम बदलने पर आपके दस्तावेज भी बदल जाएंगे? - फोटो : istock

क्या दस्तावेजों में होता है बदलाव?

  • अगर आपके शहर या जिले का नाम बदल गया है, तो क्या आपके दस्तावेजों में भी बदलाव होगा। दरअसल, पहले से जारी हो चुके दस्तावेजों में किसी तरह का कोई बदलाव नहीं होता है यानी आपके पास जो पहले से राशन कार्ड या अन्य दस्तावेज हैं, उसमें कोई बदलाव नहीं किए जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Change City Name Does changing the name of the city change your documents also Know the truth here
क्या शहर का नाम बदलने पर आपके दस्तावेज भी बदल जाएंगे? - फोटो : istock

क्या बदलता है?

नए दस्तावेज

  • वहीं, सरकार की तरफ से जो नए दस्तावेज जारी किए जाते हैं, उनमें पुराने की जगह शहर का नया नाम प्रिंट होता है। उदाहरण के लिए अगर आपके पास अलीगढ़ में बने दस्तावेज हैं, तो इनमें तो कोई बदलाव नहीं होगा। पर शहर का नाम बदलने के बाद जो नए दस्तावेज जारी होंगे उनमें शहर का नया नाम हरिगढ़ होगा।
विज्ञापन
Change City Name Does changing the name of the city change your documents also Know the truth here
क्या शहर का नाम बदलने पर आपके दस्तावेज भी बदल जाएंगे? - फोटो : istock

रेलवे स्टेशन का नाम

  • शहर का नाम बदलने से एक बदलाव रेलवे स्टेशन के नाम पर भी होता है। इन स्टेशन पर नए नाम के बोर्ड लगाए जाते हैं। साथ ही आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर अगर आपको अपने शहर से किसी दूसरी जगह के लिए या कहीं दूसरे राज्य से अपने शहर के लिए ट्रेन टिकट बुक करनी है, तो आपको यहां पर नया नाम मिलेगा। जैसे:- मुगलसराय रेलवे स्टेशन का नाम अब पंडित दीनदयाल उपाध्याय के नाम से आता है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed