Aadhaar Card Tips: आपके पास कई तरह के दस्तावेज होंगे, जिनकी आपको कभी न कभी तो जरूरत पड़ती ही होगी। इनके जरिए आप अपने कई काम कर पाते हैं। जैसे- बैंक में खाता खुलवाना हो, सिम कार्ड लेना हो, सब्सिडी लेनी हो, सरकारी योजनाओं का लाभ लेना हो आदि। ऐसे ही कई अन्य कामों के लिए आपको कई तरह के दस्तावेजों की जरूरत होती है। इसी कड़ी में एक दस्तावेज है आपका आधार कार्ड, जो आज की जरूरत बन चुका है। पर क्या आप ये जानते हैं कि आपकी एक छोटी सी गलती के कारण आपके साथ आधार कार्ड के जरिए फ्रॉड हो सकता है? शायद नहीं, लेकिन ऐसा हो सकता है। इसलिए जरूरी है कि आप कुछ बातों का ध्यान रखकर खुद को ठगी से बचाएं। तो चलिए जानते हैं आपको किन बातों का ध्यान रखना चाहिए...
{"_id":"64a91d108319f8d8450eb49c","slug":"card-holders-follow-these-tips-to-prevent-misuse-of-your-aadhaar-card-all-details-are-here-2023-07-08","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"आधार कार्डधारक सावधान: भूलकर भी की ये गलतियां, तो आप भी हो सकते हैं ठगी के शिकार","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
आधार कार्डधारक सावधान: भूलकर भी की ये गलतियां, तो आप भी हो सकते हैं ठगी के शिकार
Sat, 08 Jul 2023 01:59 PM IST
प्रकाश चंद जोशी
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Sat, 08 Jul 2023 01:59 PM IST
विज्ञापन
आधार कार्डधारक किन गलतियों के कारण ठगी का शिकार हो सकते हैं?
- फोटो : Faceboo/@aadhaarsmartcard
आधार कार्डधारक किन गलतियों के कारण ठगी का शिकार हो सकते हैं?
- फोटो : istock
इन गलतियों से बचकर:-
नंबर 1
- आप जब भी ई-आधार कार्ड को डाउनलोड करें, तो ध्यान रखें कि किसी भी बाहरी कंप्यूटर का इस्तेमाल न करें। कई लोग दफ्तर, साइबर कैफे या किसी दोस्त के कंप्यूटर से ये काम करते हैं। ऐसा करने से आपका डाटा लीक हो सकता है और हो सकता है कि आपके साथ फ्रॉड भी हो जाए। इसलिए इस काम को अपने सिक्योर सिस्टम से ही करें।
आधार कार्डधारक किन गलतियों के कारण ठगी का शिकार हो सकते हैं?
- फोटो : istock
नंबर 2
- इस बात का विशेष ध्यान रखें कि किसी भी जान पहचान वाले या अनजान व्यक्ति को अपना आधार कार्ड या इसकी कोई कॉपी न दें। अगर कहीं जरूरत पड़े, तो आधार की फोटोकॉपी ही दें। भूलकर भी कभी किसी को भी ऑरिजनल आधार कार्ड न दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
आधार कार्डधारक किन गलतियों के कारण ठगी का शिकार हो सकते हैं?
- फोटो : istock
नंबर 3
- जरूरत पड़ने पर अगर आप किसी को भी अपने आधार कार्ड की फोटोकॉपी दे रहे हैं, तो इस बात का ध्यान रखें कि उस कॉपी पर वो काम जरूर लिख दें जिस काम के लिए आप दे रहे हैं। इससे होगा ये कि आपकी आधार की कॉपी का इस्तेमाल किसी अन्य काम के लिए नहीं हो पाएगा।
विज्ञापन
आधार कार्डधारक किन गलतियों के कारण ठगी का शिकार हो सकते हैं?
- फोटो : istock
नंबर 4
- आप चाहें, तो अपने आधार कार्ड को मास्क्ड करवा सकते हैं। ऐसा करके आप अपने आधार कार्ड और अपने डाटा को सुरक्षित करने में एक कदम बढ़ा सकते हैं। कई लोग ऐसा करने से बचते हैं, लेकिन अगर आप चाहें तो ऐसा कर सकते हैं। इसके लिए आप uidai.gov.in पर जा सकते हैं।