फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बात काम की: गर्मियों में कार के इंजन से लेकर टायर तक का ऐसे रख सकते हैं ख्याल, गाड़ी भी रहेगी ठंडी

Tue, 26 Mar 2024 05:11 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Tue, 26 Mar 2024 05:11 PM IST
विज्ञापन
Car Summer Care Tips: Ways to keep your car cool in summer
गर्मी में कार को ठंडा रखने के तरीके। - फोटो : istock

Car Tips For Summer Season: गर्मी का मौसम आ चुका है, जिसकी वजह से हमारी दिनचर्या से लेकर बाकी सभी चीजें बदल जाती हैं। घरों में पंखे, कूलर या एसी चलने लगते हैं और यहां तक कि लोग अपनी कार में भी एसी चलाने लगते हैं। लेकिन सबसे ज्यादा दिक्कत कार को लेकर गर्मी में ये आती है कि कार गर्मी के मौसम में काफी गर्म हो जाती है। ऐसे में कार में बैठने में काफी दिक्कत होती है। तेज धूप की वजह से कार के अंदर का तापमान बढ़ जाता है और इसी वजह से अंदर बैठने में काफी गर्मी लगती है। पर अगर आप चाहें तो कुछ बातों का ध्यान रखकर गाड़ी के इंटीरियर को ठंडा रख सकते हैं। साथ ही गर्मी के मौसम में गाड़ी के टायर और इंजन का भी ख्याल रख सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इस बारे में...

Car Summer Care Tips: Ways to keep your car cool in summer
गर्मी में कार को ठंडा रखने के तरीके। - फोटो : istock

कार को अंदर से ऐसे कर सकते हैं ठंडा

  • गर्मी में कार अंदर से काफी गर्म हो जाती है, क्योंकि धूप तेज होती है। इसलिए आप कार के अंदरूनी हिस्से को ठंडा रखने के लिए विंडो पर सन शेड लगा सकते हैं। साथ ही आप विंडशील्ड का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।
Car Summer Care Tips: Ways to keep your car cool in summer
गर्मी में कार को ठंडा रखने के तरीके। - फोटो : istock
  • गर्मी से पड़ने वाली हीट का असर लेदर सीट पर भी पड़ सकता है। इसलिए इसे बचाने के लिए आप लेदर कंडीशनर का इस्तेमाल कर सकते हैं। यही नहीं, अगर नियमित तौर पर लेदर सीट की सफाई की जाए, तो भी इन्हें ही रखा जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Car Summer Care Tips: Ways to keep your car cool in summer
गर्मी में कार को ठंडा रखने के तरीके। - फोटो : istock

इंजन और टायर

  • कार का इंजन गर्मी में गर्म होकर दिक्कत कर सकता है। इसलिए कूलिंग सिस्टम की कंडीशन चेक करें, कूलेंट का लेवल भी चेक करते रहना चाहिए और साथ ही रेडिएटर भी साफ करते रहें। इसके अलावा टायर का हवा लेवल जरूर चेक करें, वरना कम हवा की वजह से टायर फट सकता है।
विज्ञापन
Car Summer Care Tips: Ways to keep your car cool in summer
गर्मी में कार को ठंडा रखने के तरीके। - फोटो : istock

इस बात का भी रखें ख्याल

  • अगर आप गर्मी में अपनी कार धूप में खड़ी करते हैं, तो इससे इसका पेंट हल्का पड़ सकता है। वहीं, ये पेंट धीरे-धीरे करके छूट तक सकता है। इसलिए ध्यान रखें कि गर्मी में अपनी कार को छाया में खड़ी करें।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed