कई बार कार चलाते समय ब्रेक फेल होने पर लोग एक्सीडेंट का शिकार हो जाते हैं। जब कार का ब्रेक फेल होता है, तो इसे नियंत्रित करना काफी मुश्किल हो जाता है। हालांकि, समझदारी से काम लिया जाए तो ब्रेक फेल होने की स्थिति में भी इसे नियंत्रित करके रोका जा सकता है। अगर आप भी कार ड्राइव करते हैं, तो ये खबर आपके काम की है। आज हम आपको कुछ ऐसे तरीकों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसकी मदद से आप कभी भी ब्रेक फेल होने की स्थिति में गाड़ी को आसानी से कंट्रोल कर सकेंगे। दरअसल, कार का ब्रेक फेल होने से पहले हमें कुछ संकेत मिलते हैं। इनमें ब्रेक लगाने पर ब्रेक पैड से आवाज आना, ब्रेक कैलिपर जाम होना, अचानक ब्रेक वायर टूट जाना या फिर मास्टर सिलिंडर लीक होने जैसे संकेत शामिल हैं। वहीं ब्रेक फ्यूल लीक होना भी ब्रेक फेल होने का साइन है।
{"_id":"62137ec603ee7f5b001727b2","slug":"car-driving-tips-what-to-do-when-car-brake-fails-follow-these-tips-to-save-life","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Car Driving Tips: चलती कार में फेल हो गया ब्रेक, तो करें ये काम, बच सकती है आपकी जान","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
Car Driving Tips: चलती कार में फेल हो गया ब्रेक, तो करें ये काम, बच सकती है आपकी जान
Tue, 22 Feb 2022 11:20 AM IST
ज्योति मेहरा
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: ज्योति मेहरा
Updated Tue, 22 Feb 2022 11:20 AM IST
विज्ञापन
ब्रेक फेल होने पर कार को ऐसे करें कंट्रोल
- फोटो : i stock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्रेक फेल होने पर कार को ऐसे करें कंट्रोल
- फोटो : i stock
ब्रेक फेल होने पर कार को ऐसे करें कंट्रोल
- अगर आपके साथ ऐसा कुछ होता है तो आपको सबसे पहले कार की स्पीड को कम करके उसे कंट्रोल करने की कोशिश करनी चाहिए। साथ ही बार-बार ब्रेक पेडल पर लगातार प्रेस करें। कई बार ऐसा करने से ब्रेक्स को सही प्रेशर मिलता है और ब्रेक फिर से काम करने लगते हैं।
ब्रेक फेल होने पर कार को ऐसे करें कंट्रोल
- फोटो : Pixabay
- अगर आप टॉप गियर पर गाड़ी चला रहे हैं, तो उसे पहले गियर में लाने की कोशिश करें। ध्यान रहे की घबराकर आप पांचवे से सीधे पहले गियर में बिल्कुल न लाएं। साथ ही न्यूट्रल में लाने की कोशिश भी न करें। ऐसे में कार के कंट्रोल से बाहर होने का डर होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
ब्रेक फेल होने पर कार को ऐसे करें कंट्रोल
- फोटो : i stock
- ध्यान में रखने वाली बात ये भी है कि आपको कार को रिवर्स गियर में नहीं लाएं। ऐसा करने पर पीछे आ रही गाड़ी से एक्सीडेंट होने का खतरा होता है। आपको इस दौरान एक्सीलेटर का बिल्कुल भी यूज नहीं करना है। आप केवल क्लच का इस्तेमाल करें।
विज्ञापन
ब्रेक फेल होने पर कार को ऐसे करें कंट्रोल
- फोटो : i stock
- एक्सपर्ट के मुताबिक ऐसी स्थिति में गाड़ी का एयर कंडीशनर ऑन कर लें और हेडलाइट्स, हैजार्ड लाइट्स जला लें, ऐसा करने से इंजन और बैटरी पर दबाव बढ़ेगा और गाड़ी की स्पीड थोड़ी कम हो जाएगी। जब कार 40 किमी प्रति घंटा के आसपास हो जाए तो सीधे हैंडब्रेक खींच कर स्पीड को कंट्रोल कर लें। साथ ही आपको हाईस्पीड में एकदम से हैंड ब्रेक नहीं लगना चाहिए, इससे कार के पलटने का खतरा होता है।