फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

e-Shram Card: क्या किसान भी बनवा सकते हैं ई-श्रम कार्ड? जानें क्या है नियम

Mon, 31 Jan 2022 10:47 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Mon, 31 Jan 2022 10:47 AM IST
विज्ञापन
Can farmers also register on e shram portal utility news in hindi
कौन बनवा सकता है ई-श्रम कार्ड - फोटो : istock

भारत सरकार और राज्य सरकारें समय-समय पर कई ऐसी योजनाएं चलाती हैं, जिनके जरिए जरूरतमंद लोगों तक मदद पहुंचाई जा सके। इसमें कई योजनाओं में या तो लोगों के खातों में सीधे पैसे भेजे जाते हैं या फिर बीमा या फ्री राशन जैसी योजनाएं होती हैं। इन योजनाओं के जरिए जरूरतमंद लोगों की मदद हो जाती है। ऐसी ही एक योजना है ई-श्रम कार्ड योजना, जिसमें असंगठित क्षेत्र के मजदूरों का ई-श्रम कार्ड बनाया जा रहा है और फिर इसके जरिए उनको आर्थिक रूप से मदद भी पहुंचाई जाएगी। इस बीच इस कार्ड को काफी संख्या में लोग बनवा रहे हैं, लेकिन एक सवाल अब भी लोगों के मन में है कि क्या इस ई-श्रम कार्ड को देश का अन्नदाता यानी किसान बनवा सकता है या नहीं यानी क्या किसान ई-श्रम पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं या नहीं? तो चलिए इस सवाल का जवाब जानने की कोशिश करते हैं।

Can farmers also register on e shram portal utility news in hindi
कौन बनवा सकता है ई-श्रम कार्ड - फोटो : pixabay

कैसे बनवा सकते हैं ये ई-श्रम कार्ड?

  • अगर आप ई-श्रम कार्ड बनवाना चाहते हैं, तो इसके लिए आप दो तरीके से इसे बनवा सकते हैं पहला ऑफलाइन और दूसरा ऑनलाइन। ऑफलाइन में आप अपने नजदीकी डाकघर या लोकसेवा केंद्र और सीएससी में इस कार्ड को बनवा सकते हैं। जबकि ऑनलाइन कार्ड बनवाने के लिए आपको इसकी आधिकारिक वेबसाइट eshram.gov.in पर जाना होता है।
Can farmers also register on e shram portal utility news in hindi
कौन बनवा सकता है ई-श्रम कार्ड - फोटो : istock

ये दस्तावेज रखें पास में

  • बैंक खाते की जानकारी/संख्या
  • एक फोटो
  • एक मोबाइल नंबर
  • आधार कार्ड।
विज्ञापन
विज्ञापन
Can farmers also register on e shram portal utility news in hindi
कौन बनवा सकता है ई-श्रम कार्ड - फोटो : istock

किन्हें मिलेगा लाभ?

  • दरअसल, इस योजना का फायदा उन लोगों को दिया जाता है जो असंगठित क्षेत्र से आते हैं। जैसे- रिक्शा-ठेला चालक, मोची, रेहड़ी-पटरी वाले, घर बनाने वाले लोग, सब्जी-दूध बेचने वाले, नाई, फल बेचने वाले और खोमचा लगाने वाले लोग शामिल हैं। ये सभी लोग इस ई-श्रम कार्ड का लाभ ले सकते हैं।
विज्ञापन
Can farmers also register on e shram portal utility news in hindi
कौन बनवा सकता है ई-श्रम कार्ड - फोटो : istock

क्या किसानों को मिलेगा लाभ?

  • बात अगर किसानों की करें, तो ई-श्रम की आधिकारिक वेबसाइट के मुताबिक ई-श्रम पोर्टल पर सिर्फ खेतिहार मजदूर और भूमिहीन किसान ही पंजीकरण करा सकते हैं। वहीं, दूसरे किसान इसके लिए पात्र नहीं हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed