फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बात अधिकारों की: क्या नोटिस पीरियड पूरा करने के लिए मजबूर कर सकती है कंपनी? रिजाइन देने से पहले यहां जानें

Thu, 18 Jul 2024 03:49 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Thu, 18 Jul 2024 03:49 PM IST
विज्ञापन
can a company force an employee to serve notice period or not
नोटिस पीरियड का नियम क्या है? - फोटो : Amar Ujala

Notice Period Rules in Hindi: अपना जीवन यापन करने के लिए लोग काम धंधा करते हैं और खासतौर पर देखा जाए तो एक बड़ा तबका नौकरी करता है। लोग अलग-अलग क्षेत्र में काम करते हैं, कोई मेडिकल क्षेत्र में तो कोई टेलिकॉम इंडस्ट्री, तो कोई किसी अन्य क्षेत्र में काम करता है। अगर आप नौकरीपेशा हैं तो जाहिर है कि नोटिस पीरियड के बारे में जानते ही होंगे? या हो सकता है कि आपने नोटिस पीरियड किया भी हो? दरअसल. लगभग सभी कंपनियों में नोटिस पीरियड का नियम होता है जिसे कर्मचारी को रिजाइन देने के बाद पूरा करना होता है, लेकिन क्या कंपनियां अपने कर्मचारियों को इसे पूरा करने के लिए मजबूर कर सकती हैं या नहीं? तो चलिए इस सवाल का जवाब जानने की कोशिश करते हैं। आप अगली स्लाइड्स में नोटिस पीरियड के बारे में विस्तार से जान सकते हैं...

can a company force an employee to serve notice period or not
नोटिस पीरियड का नियम क्या है? - फोटो : istock

पहले समझिए ये होता क्या है?

  • दरअसल, कंपनियां नोटिस पीरियड का नियम बनाती है जिसके अंतर्गत जब भी कोई कर्मचारी कंपनी छोड़ता है तो उसे तय समय के भीतर (ये किसी कंपनी में एक महीने का तो कहीं दो और कहीं तो तीन महीने का भी होता है) बताना होता है कि वो कंपनी छोड़ने वाला है। पर जब कोई कर्मचारी नोटिस पीरियड पूरा नहीं करता है तो कई कंपनी उसके दस्तावेज और सैलरी तक रोक लेती है और उसे नोटिस पीरियड पूरा करने के लिए मजबूर करती है।
can a company force an employee to serve notice period or not
नोटिस पीरियड का नियम क्या है? - फोटो : istock

नियम क्या कहता है?

  • कानूनन कोई भी कंपनी अपने किसी भी कर्मचारी को नोटिस पीरियड पूरा करने के लिए मजबूर नहीं कर सकती है। वहीं, जब आप किसी कंपनी से जुड़ते हैं तो कई तरह के दस्तावेज साइन करते हैं जिसमें नोटिस पीरियड का भी दस्तावेज होता है और इसमें कुछ ऐसी शर्ते भी लिखी होती हैं जिनके तहत आप बिना पूरा नोटिस पीरियड सर्व किए हुए भी कंपनी छोड़ सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
can a company force an employee to serve notice period or not
नोटिस पीरियड का नियम क्या है? - फोटो : istock

ये हैं कुछ विकल्प:-

पहला विकल्प

  • अगर आप पूरा नोटिस पीरियड सर्व नहीं करना चाहते तो आप अपनी छुट्टियों को लगवाकर अपने नोटिस पीरियड के दिनों को कम करवाकर कंपनी से जल्दी जा सकते हैं। हालांकि, अब कई कंपनियां इस नियम को बदल रही हैं क्योंकि कई लोग इसका ज्यादा इस्तेमाल करते हुए नजर आते हैं।
विज्ञापन
can a company force an employee to serve notice period or not
नोटिस पीरियड का नियम क्या है? - फोटो : Istock

दूसरा विकल्प

  • अगर आप बिना नोटिस पीरियड पूरा किए किसी कंपनी से जाना चाहते हैं तो आप नोटिस बाई बैक का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसमें होता ये है कि आप कंपनी को पैसे देकर या अपनी सैलरी कटवाकर जल्दी जा सकते हैं और आपको पूरा नोटिस पीरियड नहीं करना पड़ता है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed