Buying Second Hand Cooler: गर्मी के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए बहुत से लोगों के पास सेकेंड हैंड कूलर खरीदने का विकल्प होता है। बजट के लिहाज से देखा जाए तो पुराना कूलर खरीदने के अपने फायदे होते हैं। सेकेंड हैंड कूलर आमतौर पर आधे से भी कम कीमत पर मिल जाते हैं। हालांकि, पुराना कूलर खरीदना जितना किफायती लग सकता है, उतनी ही सावधानी बरतने की भी जरूरत होती है।
{"_id":"69f5bc606f7e902f220909a4","slug":"buying-a-second-hand-cooler-check-these-5-essential-things-to-avoid-financial-loss-2026-05-02","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Cooler Tips: पुराना कूलर खरीदते समय इन 5 चीजों को जरूर चेक करें, वरना हो सकता है घाटा","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
Cooler Tips: पुराना कूलर खरीदते समय इन 5 चीजों को जरूर चेक करें, वरना हो सकता है घाटा
Sat, 02 May 2026 02:27 PM IST
Shikhar Baranawal
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Shikhar Baranawal
Updated Sat, 02 May 2026 02:27 PM IST
सार
Air Cooler Inspection Tips: अक्सर कुछ लोग भीषण गर्मी से बचने के लिए पुराना कूलर खरीदते हैं, जो काफी कम बजट में मिल जाता है। मगर सेकेंड हैंड कूलर खरीदने से पहले कुछ बातों का ध्यान रखना बहुत जरूरी होता है।
विज्ञापन
पूराना कूलर खरीदने से पहले जरूर जान लें ये बातें
- फोटो : AI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूराना कूलर खरीदने से पहले जरूर जान लें ये बातें
- फोटो : Adobe stock
बॉडी और पंखे की स्थिति की जांच
- अगर कूलर की बॉडी लोहे की है तो बॉडी में नीचे की तरफ जंग या छेद जरूर देखें, क्योंकि वहां से पानी टपकने की समस्या हो सकती है।
- अगर प्लास्टिक बॉडी वाला कूलर है तो उसमें भी लीकेज और टूट फूट की जरूर जांच करें।
- चेक करें कि पंखे के ब्लेड कहीं से मुड़े या टूटे तो नहीं हैं, क्योंकि इससे हवा का प्रवाह कम हो जाता है और शोर बढ़ता है।
- कूलर चलाकर देखें कि मोटर से कोई अजीब आवाज तो नहीं आ रही है, जो उसके खराब होने का संकेत हो सकती है।
पूराना कूलर खरीदने से पहले जरूर जान लें ये बातें
- फोटो : Adobe stock
इलेक्ट्रिक फिटिंग और करंट का खतरा
- देखें कि कहीं से तार कटी-फटी या जली हुई तो नहीं है, पुरानी वायरिंग से शॉर्ट सर्किट का डर रहता है।
- टेस्टर की मदद से चेक करें कि कूलर की बॉडी में करंट तो नहीं आ रहा है, यह सुरक्षा के लिहाज से सबसे जरूरी है।
- सुनिश्चित करें कि स्विच बोर्ड और प्लग सही स्थिति में हैं और वे ज्यादा पुराने या ढीले नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
पूराना कूलर खरीदने से पहले जरूर जान लें ये बातें
- फोटो : Freepik
वाटर पंप और कूलिंग पैड्स की स्थिति
- पंप को चलाकर देखें कि वह पानी को सही तरह से ऊपर पैड्स तक पहुंचा रहा है या नहीं।
- पुराने पैड्स की हालत देखें, अगर वे ज्यादा गंदे या सड़े हुए हैं, तो उन्हें बदलने का खर्च भी अपने बजट में जोड़ लें।
- चेक करें कि पानी की पाइपलाइन कहीं से ब्लॉक तो नहीं है, ताकि सभी पैड्स बराबर गीले हो सकें।
विज्ञापन
पूराना कूलर खरीदने से पहले जरूर जान लें ये बातें
- फोटो : Freepik
खरीदारी से पहले कुछ स्मार्ट टिप्स
- कूलर को कम से कम 10-15 मिनट तक चलाकर छोड़ दें ताकि उसकी वास्तविक कूलिंग और मोटर की गर्मी का पता चल सके।
- पुराने कूलर की कीमत उसकी वर्तमान स्थिति और बाजार में नए कूलर की कीमत के आधार पर ही तय करें।
- विक्रेता से जरूर पूछें कि क्या पहले कभी मोटर बदली गई है या कोई बड़ी मरम्मत हुई है।
- अगर कूलर ज्यादा पुरानी नहीं है और वारंटी में है तो विक्रेता से वारंटी कार्ड जरूर मांगे।