फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Business Ideas: जल्द बनना चाहते हैं लखपति, तो शुरू करें ये खास बिजनेस, हर महीने होगी बंपर कमाई

Sun, 29 May 2022 10:23 AM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Sun, 29 May 2022 10:23 AM IST
विज्ञापन
Business Ideas you can earn lakhs of rupees Through Bamboo Farming know all details here
Business Ideas - फोटो : Istock

Business Ideas: अगर आप भी नौकरी से तंग आ चुके हैं और उसे छोड़कर किसी खास बिजनेस की शुरुआत करना चाहते हैं, तो ये खबर खास आपके लिए है। आज हम आपको एक खास बिजनेस के बारे में बताने वाले हैं। इस बिजनेस को शुरू करके आप कम समय में लाखों रुपये की आमदनी कर सकते हैं। ये बिजनेस बंबू फार्मिंग से जुड़ा हुआ है। बंबू फार्मिंग करने पर आपको सरकार द्वारा सब्सिडी भी मिलती है। देश में ऐसे कई राज्य हैं, जो किसानों को बांस की खेती करने पर सब्सिडी प्रदान कर रहे हैं। अगर आप नौकरी को छोड़ कर खेती से जुड़ा व्यवसाय शुरू करने की योजना में हैं। ऐसे में आप बांस की खेती शुरू कर सकते हैं। बांस की खेती को आप बंजर जमीन पर भी कर सकते हैं। देश में कई लोग बांस की खेती करके अच्छी खासी आमदनी कर रहे हैं। इसी कड़ी में आइए जानते हैं इस बिजनेस के बारे में विस्तार से - 

Business Ideas you can earn lakhs of rupees Through Bamboo Farming know all details here
Business Ideas - फोटो : Istock

बांस की खेती शुरू करने पर आपको ज्यादा मेहनत करनी की जरूरत नहीं होती है। यही एक बड़ी वजह है, जिसके चलते कई किसान किसी और चीज की खेती करने की जगह बांस की खेती करना पसंद कर रहे हैं।

Business Ideas you can earn lakhs of rupees Through Bamboo Farming know all details here
Business Ideas - फोटो : Istock

देश के पूर्वी भाग में बांस का बड़े पैमाने पर उत्पादन किया जाता है। आप एक हेक्टेयर जमीन पर आसानी से 1500 बांस के पौधों को लगा सकते हैं। पौधों को लगाते हुए इस बात का ध्यान रखें कि पौधों से पौधों की दूरी करीब ढाई मीटर की होनी चाहिए। वहीं लाइन से दूरी 3 मीटर का होना जरूरी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Business Ideas you can earn lakhs of rupees Through Bamboo Farming know all details here
Business Ideas - फोटो : i stock

बांस की खेती करते समय आपको उसकी उन्नत किस्म का चुनाव करना चाहिए। इसकी रोपाई जुलाई के महीने में सबसे ज्यादा की जाती है। बांस का पौधा आसानी से 4 सालों में कटाई के लिए तैयार हो जाता है। राष्ट्रीय बांस मिशन के तहत केंद्र और राज्य सरकार किसानों को बांस की खेती करने के लिए सब्सिडी दे रही है। 

विज्ञापन
Business Ideas you can earn lakhs of rupees Through Bamboo Farming know all details here
Business Ideas - फोटो : istock

बांस की कटाई, रोपाई के चार साल बाद होती है। अनुमान के मुताबिक 4 साल में एक हेक्टेयर भूमि में लगाए गए बांस से आसानी से लाखों रुपये की कमाई की जा सकती है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed