भारत में कई लोग नौकरी छोड़कर अपने बिजनेस की शुरुआत करना चाहते हैं। हालांकि, जानकारी और संसाधनों के अभाव में वो अपना कारोबार नहीं शुरू कर पाते। अगर आप भी एक नए बिजनेस को शुरू करने की योजना बना रहे हैं, तो आज हम आपको एक खास बिजनेस आइडिया देने वाले हैं। इस व्यापार को शुरू करके आप हर महीने 2 लाख रुपये की कमाई कर सकते हैं। इसमें आपको हींग की खेती करनी होगी। पहले भारत में हींग को विदेशों से मंगवाया जाता था। वहीं अब हमारे देश में भी बड़े पैमाने पर हींग की खेती की जाती है। बाजार में हर सीजन हींग की काफी मांग रहती है। ऐसे में इसकी खेती करके आप अच्छा खासा मुनाफा अर्जित कर सकते हैं। भारत के बाजारों में शुद्ध हींग की कीमत 35 से 40 हजार रुपये किलोग्राम है। ऐसे में इस बिजनेस को शुरू करके आप अच्छी खासी कमाई कर सकते हैं। आइए जानते हैं इसके बारे में -
Business Ideas: इस बिजनेस से हर महीने होगी 2 लाख रुपये की कमाई, जानिए कैसे करें इसकी शुरुआत
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संकल्प सिंह
Updated Tue, 22 Feb 2022 05:22 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन