फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

BSNL Recharge Plans: 699 रुपये के रिचार्ज पर मिल रही है 180 दिनों की वैलिडिटी, डाटा और कॉलिंग का भी उठा सकेंगे मजा

Sun, 20 Mar 2022 01:41 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Sun, 20 Mar 2022 01:41 PM IST
विज्ञापन
BSNL Recharge Plans you will get long validity and unlimited calling with these cheapest plans of BSNL
BSNL Recharge Plans - फोटो : BSNL

भारत में बड़ी संख्या में लोग टेलीकॉम सेवाओं का आनंद उठाते हैं। इसी वजह से देश की कई बड़ी टेलीकॉम कंपनियां ज्यादा से ज्यादा ग्राहकों को अपनी ओर आकर्षित करने के लिए अच्छे रिचार्ज प्लान्स और ऑफर्स लेकर आती रहती हैं। कुछ समय पहले कई टेलीकॉम कंपनियों ने अपने रिचार्ज प्लान्स की कीमतों में वृद्धि की थी, जिसका बुरा असर लोगों की जेबों पर पड़ रहा है। इसी कड़ी में आज हम आपको बीएसएनएल के उन चुनिंदा किफायती रिचार्ज प्लान्स के बारे में बताने वाले हैं, जिन्हें कराने पर आपको लॉन्ग वैलिडिटी के साथ डाटा और इंटरनेट का भी मजा मिलेगा। बीएसएनएल के इन किफायती प्लान्स की वजह से बीते कुछ महीनों में उसके ग्राहकों की संख्या में एक तेज वृद्धि देखने को मिली है। बीएसएनएल दूसरी टेलीकॉम कंपनियों की अपेक्षा ज्यादा सस्ते और आकर्षक प्लान्स ऑफर कर रहा है। यही एक बड़ी वजह है, जिसके चलते बड़े पैमाने पर लोग बीएसएनएल के प्लान्स को अपने फोन में रिचार्ज करा रहे हैं। इसी कड़ी में आइए जानते हैं बीएसएनएल के इन रिचार्ज प्लान्स के बारे में - 

BSNL Recharge Plans you will get long validity and unlimited calling with these cheapest plans of BSNL
BSNL Recharge Plans - फोटो : Istock

बीएसएनएल का 429 रुपये का रिचार्ज प्लान

बीएसएनएल के इस प्रीपेड रिचार्ज प्लान की कीमत 429 रुपये है। इसमें आपको कुल 81 दिनों की वैधता मिल रही है। प्लान में इंटरनेट उपयोग के लिए रोजाना 1 GB डाटा मिलेगा।

BSNL Recharge Plans you will get long validity and unlimited calling with these cheapest plans of BSNL
BSNL Recharge Plans - फोटो : Istock

इस प्लान में आपको अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ रोजाना 100 SMS की सुविधा भी मिल रही है। डेली डाटा लिमिट ओवर हो जाने के बाद इंटरनेट स्पीड को घटाकर 40 Kbps कर दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
BSNL Recharge Plans you will get long validity and unlimited calling with these cheapest plans of BSNL
BSNL Recharge Plans - फोटो : Istock

बीएसएनएल का 699 रुपये का रिचार्ज प्लान

बीएसएनएल के इस प्रीपेड रिचार्ज प्लान की कीमत 699 रुपये है। इसमें आपको कुल 180 दिनों की वैलिडिटी मिल रही है। इंटरनेट उपयोग के लिए प्लान में आपको रोजाना 500 MB डाटा मिलेगा।

विज्ञापन
BSNL Recharge Plans you will get long validity and unlimited calling with these cheapest plans of BSNL
BSNL Recharge Plans - फोटो : iStock

इसके अलावा आपको अनलिमिटेड कॉलिंग और रोजाना 100 SMS की सुविधा भी मिल रही है। डेली डाटा लिमिट ओवर होने के बाद आपकी स्पीड को घटाकर 40 Kbps कर दिया जाएगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed