Hindi News
›
Photo Gallery
›
Utility
›
BSNL Recharge Plan of 197 Check Validity, Calling, Data Limit and Other Benefits in Hindi
{"_id":"63930fce453fb62f7d5f43c4","slug":"bsnl-recharge-plan-of-197-check-validity-calling-data-limit-and-other-benefits-in-hindi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"BSNL: 197 रुपये के रिचार्ज पर मिल रही है 84 दिनों की वैलिडिटी, अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ रोजाना मिलेगा 2GB डाटा","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
BSNL: 197 रुपये के रिचार्ज पर मिल रही है 84 दिनों की वैलिडिटी, अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ रोजाना मिलेगा 2GB डाटा
BSNL Recharge Plan: अगर आप बीएसएनएल की टेलीकॉम सेवाओं का उपयोग करते हैं। ऐसे में यह खबर खास आपके लिए है। आज हम आपको बीएसएनएल के एक बेहद ही शानदार रिचार्ज प्लान के बारे में बताने जा रहे हैं। देश में अन्य टेलीकॉम कंपनियों की अपेक्षा बीएसएनएल के रिचार्ज काफी ज्यादा सस्ते हैं। ऐसे में कई जगह पर जहां पर बीएसएनएल का नेटवर्क कवरेज अच्छा है।
वहां पर लोग बीएसएनएल की टेलीकॉम सेवाओं का लुत्फ उठाना पसंद कर रहे हैं। अगर आप भी बीएसएनएल सिम कार्ड का उपयोग करते हैं और किसी ऐसे रिचार्ज प्लान की तलाश कर रहे हैं, जिसमें आपको लगभग 3 महीने की वैलिडिटी के साथ इंटरनेट का भी मजा मिले। ऐसे में आज हम आपको एक शानदार रिचार्ज प्लान के बारे में बताने जा रहे हैं। बीएसएनएल के इस रिचार्ज प्लान में आपको कुल 84 दिनों की वैलिडिटी मिल रही है। इसी कड़ी में आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से -
2 of 5
BSNL Recharge Plan
- फोटो : istock
बीएसएनएल के इस रिचार्ज प्लान की कीमत 197 रुपये है। इस प्लान में आपको कुल 84 दिनों की वैलिडिटी मिल रही है। इस प्लान में आपको कम कीमत पर लंबी वैलिडिटी के साथ कई दूसरे बेनिफिट भी मिलते हैं।
3 of 5
BSNL Recharge Plan
- फोटो : istock
इस प्लान को रिचार्ज कराने के बाद आप इंटरनेट का भी लुत्फ भी उठा सकेंगे। प्लान में आपको इंटरनेट उपयोग के लिए रोजाना 2 GB डाटा मिलता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
BSNL Recharge Plan
- फोटो : istock
इस प्लान में आपको अनलिमिटेड कॉलिंग का फायदा भी मिल रहा है। इसके अलावा आपको मैसेजिंग के लिए रोजाना 100 SMS की सुविधा भी मिलती है।
विज्ञापन
5 of 5
BSNL Recharge Plan
- फोटो : istock
ऐसे में अगर आप कम कीमत पर किसी ऐसे रिचार्ज प्लान की तलाश कर रहे हैं, जिसमें आपको पूरे 84 दिनों की वैधता मिलती है। इस स्थिति में आप बीएसएनएल के इस प्लान को अपने स्मार्टफोन में रिचार्ज करा सकते हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।