फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bike Tips: बाइक की कराने जा रहे हैं सर्विस, तो जरूर जान लें ये बातें वरना हो सकता है नुकसान

Sun, 01 Sep 2024 01:55 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Sun, 01 Sep 2024 01:55 PM IST
विज्ञापन
Bike Tips And Tricks: Keep These Things In Mind While Giving Bike For Servicing In Service Centre
Bike Tips And Tricks - फोटो : Istock

Bike Tips And Tricks: हम में से अधिकतर लोगों के पास अपनी निजी बाइक है। कहीं पर सफर करने के लिए बाइक काफी सुविधाजनक और समय की बचत करने वाला साधन है। इसकी मदद से आप लंबे ट्रैफिक जाम में भी आसानी से आगे निकल सकते हैं। कार या किसी दूसरी गाड़ी की तुलना में बाइक ईंधन की कम खपत करता है। इस कारण कई लोग कहीं पर आने जाने के लिए बाइक का इस्तेमाल करना पसंद करते हैं। हालांकि, बाइक इस्तेमाल करने के साथ साथ उसकी ठीक समय पर सर्विसिंग भी कराना काफी जरूरी है। अगर आप ठीक समय पर अपनी बाइक की सर्विसिंग नहीं कराते हैं तो आपकी बाइक में कई तरह की दिक्कतें आ सकती हैं। हालांकि, कई बार देखने को मिलता है कि सर्विस सेंटर पर बाइक की सर्विसिंग करने के बहाने कई बार लोगों के साथ स्कैम किया जाता है।

Bike Tips And Tricks: Keep These Things In Mind While Giving Bike For Servicing In Service Centre
Bike Tips And Tricks - फोटो : Istock

इसी कड़ी में आज इस खबर के माध्यम से हम आपको कुछ ऐसे सर्विस स्कैम के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनके बारे में आपको जरूर पता होना चाहिए। आइए जानते हैं इन सर्विस स्कैम के बारे में विस्तार से - 

Bike Tips And Tricks: Keep These Things In Mind While Giving Bike For Servicing In Service Centre
Bike Tips And Tricks - फोटो : Istock

कई बार कुछ सर्विस सेंटर पर बाइक में नए उपकरण लगाने के लिए सामान्य से ज्यादा कीमत लोगों से ली जाती हैं। इसके अलावा कई बार तो कुछ सर्विस सेंटर पर बाइक के ऐसे पार्ट्स को भी ठीक करने के लिए बोला जाता है जो कि खराब भी नहीं होते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Bike Tips And Tricks: Keep These Things In Mind While Giving Bike For Servicing In Service Centre
Bike Tips And Tricks - फोटो : Istock

यही नहीं कई बार तो बाइक में असली के नाम पर नकली पार्ट्स भी लगा दिए जाते हैं। इससे बाइक की परफॉर्मेंस कम हो सकती है और उसको नुकसान भी पहुंच सकता है। 

विज्ञापन
Bike Tips And Tricks: Keep These Things In Mind While Giving Bike For Servicing In Service Centre
Bike Tips And Tricks - फोटो : Istock

इस कारण आप जब बाइक को सर्विस सेंटर में देने जा रहे हैं उस दौरान इस बारे में जरूर पता करें कि उसमें कौन-कौन से पार्ट्स खराब हैं। इसके अलावा आपकी बाइक में जो नए उपकरण सर्विस सेंटर में लगाए जा रहे हैं उसके बारे में भी जरूर पता करें। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed