फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bike Purchase Tips: नई बाइक खरीदते समय इन बातों का रखें ध्यान, मिलेगा अच्छा सौदा

Sat, 26 Jul 2025 02:20 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Sat, 26 Jul 2025 02:20 PM IST
सार

कई बार लोग लुक्स और प्रचार से प्रभावित होकर ऐसी बाइक खरीद लेते हैं, जो उनकी जरूरत के मुताबिक फिट नहीं होती है। इसी कड़ी में आइए जानते हैं बाइक खरीदते समय आपको किन किन बातों का ध्यान रखना जरूरी है। 

विज्ञापन
Bike Purchase Tips and Tricks Keep These Things in Mind for Buying a New Bike
Bike Purchase Tips - फोटो : AdobeStock

अगर आप नई बाइक खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो आपको कुछ बातों के बारे में पता होना जरूरी है। आज के समय बाइक की कीमत में काफी बढ़ोतरी हो चुकी है। इस कारण बाइक खरीदना एक महत्वपूर्ण सौदा होता है। बाइक खरीदते समय अपनी जरूरत, बजट और लॉन्ग-टर्म खर्चों को ध्यान में रखना जरूरी है। बाजार में आपको कई कंपनियों की ढेरों बाइक देखने को मिलेंगी। इनमें स्पोर्ट्स से लेकर कम्यूटर आदि कई तरह की बाइक हैं। इस कारण आपके लिए कौन सी बाइक बेहतर है उसका सही चुनाव करना जरूरी है। कई बार लोग लुक्स और प्रचार से प्रभावित होकर ऐसी बाइक खरीद लेते हैं, जो उनकी जरूरत के मुताबिक फिट नहीं होती है। इसी कड़ी में आइए जानते हैं बाइक खरीदते समय आपको किन किन बातों का ध्यान रखना जरूरी है। 

Bike Purchase Tips and Tricks Keep These Things in Mind for Buying a New Bike
Bike Purchase Tips - फोटो : AdobeStock

अगर आप रोज ऑफिस या कॉलेज जाने के लिए बाइक खरीदना चाहते हैं, तो आपके लिए कम्यूटर बाइक एक अच्छा विकल्प है। वहीं स्पीड और स्टाइल के लिए बाइक खरीदना चाहते हैं, तो स्पोर्ट्स बाइक अच्छी रहेगी। 

Bike Purchase Tips and Tricks Keep These Things in Mind for Buying a New Bike
Bike Purchase Tips - फोटो : AdobeStock

देश में पेट्रोल की कीमतों में लगातार वृद्धि देखने को मिल रही है। इस कारण बाइक खरीदते समय उसके माइलेज के बारे में जरूर पता करें। कम्यूटर बाइक 50 से 70 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज दे सकती हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Bike Purchase Tips and Tricks Keep These Things in Mind for Buying a New Bike
Bike Purchase Tips - फोटो : AdobeStock

बाइक खरीदते समय इंजन की परफॉर्मेंस और पावर का पता जरूर करें। अगर आप रोजाना उपयोग के लिए बाइक खरीद रहे हैं, तो 100 से 125CC अच्छा विकल्प है। पावर और स्पीड अगर आपको चाहिए तो 150 से 200CC में जा सकते हैं। 

विज्ञापन
Bike Purchase Tips and Tricks Keep These Things in Mind for Buying a New Bike
Bike Purchase Tips - फोटो : AdobeStock

बाइक की कीमत जो शोरूम में होती है और उसके ऑन रोड प्राइस में काफी फर्क होता है। ऑन रॉड प्राइस में आरटीओ टैक्स, इंश्योरेंस, रजिस्ट्रेशन चार्ज आदि कई चीजें जुड़ती हैं। वहीं अगर आप बाइक किस्त पर खरीद रहे हैं, तो ब्याज दर आदि चीजों के बारे में विस्तार से पता करें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed