फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bike Anti Theft Lock: अब नहीं होगी आपकी बाइक चोरी, इस्तेमाल में लाएं ये सस्ती डिवाइस

Wed, 27 Jul 2022 04:50 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Wed, 27 Jul 2022 04:50 PM IST
विज्ञापन
Bike Anti Theft Lock: This Anti Theft Device Will secure your bike From Theft
Bike Anti Theft Lock - फोटो : Istock

Bike Anti Theft Lock: बीएस6 आने के बाद बाइकों की कीमतों में एक बड़ा इजाफा देखने को मिला है। पहले के मुकाबले अब मोटरसाइकिल की कीमतें काफी ज्यादा हो गई हैं। इसके अलावा किस्त या ईएमआई पर उनके दाम और भी ज्यादा बढ़ते जा रहे हैं। ऐसे में सामान्य लोगों के लिए मोटरसाइकिल को खरीदना काफी महंगा सौदा हो गया है। वहीं बीते सालों में बाइक चोरी होने की घटनाओं में भी लगातार वृद्धि देखने को मिल रही है। ऐसे में आपको अपनी बाइक का विशेष ध्यान रखना चाहिए। आपकी जरा सी लापरवाही एक बड़े नुकसान की वजह बन सकती है। हालांकि, बाइक में लॉक की सुविधा जरूर मिलती है। इसके बावजूद कई चोर उसका तोड़ निकाल कर बाइक को चालू करके चुरा ले जाते हैं। इसी कड़ी में आज हम आपको एक खास डिवाइस के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसे लगाने के बाद आपकी बाइक चोरी होने की संभावना बिल्कुल कम हो जाएगी।

Bike Anti Theft Lock: This Anti Theft Device Will secure your bike From Theft
Bike Anti Theft Lock - फोटो : Istock

अपनी बाइक की सेफ्टी के लिए आप ई-कॉमर्स वेबसाइटों से डिस्क ब्रेक लॉक को खरीद सकते हैं। ये डिस्क ब्रेक लॉक आपको बेहद ही सस्ती कीमत पर मिल जाएंगे। इन्हें खरीदने के बाद आपको इसे बाइक के डिस्क ब्रेक में फिट करना है।

Bike Anti Theft Lock: This Anti Theft Device Will secure your bike From Theft
Bike Anti Theft Lock - फोटो : Istock

किसी भी चोर के लिए डिस्क ब्रेक लॉक को तोड़ना या काटना काफी मुश्किल है। इसमें आपको एंटी थेफ्ट कोर लॉक भी मिलता है। ई-कॉमर्स वेबसाइटों पर आपको विभिन्न कंपनियों के डिस्क ब्रेक लॉक मिल जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Bike Anti Theft Lock: This Anti Theft Device Will secure your bike From Theft
Bike Anti Theft Lock - फोटो : Istock

डिस्क ब्रेक लॉक को खरीदने के बाद आपको इनमें दो लॉक चाबियां मिलती हैं। इसको बनाने के लिए स्टेनलेस स्टील का उपयोग किया गया है। इसके अलावा इस डिस्क ब्रेक लॉक में आपको यूनिक डिजाइन भी मिलता है।

विज्ञापन
Bike Anti Theft Lock: This Anti Theft Device Will secure your bike From Theft
Bike Anti Theft Lock - फोटो : Istock

ये डिस्क ब्रेक लॉक आपको आसानी से ई-कॉमर्स वेबसाइटों पर 300 रुपये या उससे अधिक कीमत पर मिल जाएंगे। हालांकि, इन्हें खरीदने से पहले यूजर्स रिव्यू को जरूर चेक कर लें। उसके बाद आपको जो डिस्क ब्रेक लॉक अच्छा लग रहा है, उसको खरीद सकते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed