Pradhan Mantari Vishwakarma Yojana: अगर आप देखेंगे तो पाएंगे कि शहरी इलाकों से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले लोग कई तरह की सरकारी योजनाओं का लाभ ले रहे हैं। इसमें राज्य और केंद्र सरकार दोनों की अपनी अलग-अलग योजनाएं शामिल हैं। किसी योजना के तहत आर्थिक लाभ देने का प्रावधान है तो किसी योजना के अंतर्गत कई अन्य लाभ दिए जाते हैं। ऐसे ही कुछ लाभ दिए जाते हैं भारत सरकार की प्रधानमंत्री विश्वकर्मा कौशल सम्मान योजना के अंतर्गत।
मौजूदा समय में इस योजना से एक बड़ी संख्या में लोग जुडे हुए हैं। इस योजना का लाभ सिर्फ 18 पारंपारिक व्यापारों से जुड़े लोगों को ही दिया जाता है। ऐसे में अगर आप भी इस योजना के तहत मिलने वाले लाभ लेना चाहते हैं तो आपको इस योजना में आवेदन करना होता है। इसलिए अगर आप भी इस योजना में आवेदन करने वाले हैं तो आप यहां जान सकते हैं कि पीएम विश्वकर्मा योजना से जुड़ने के बाद क्या-क्या लाभ मिलते हैं। अगली स्लाइड्स में आप इस बारे में जान सकते हैं...
2 of 5
पीएम विश्वकर्मा योजना से कैसे जुड़ सकते हैं?
- फोटो : Adobe Stock
कैसे जुड़ सकते हैं इस योजना से?
- पीएम विश्वकर्मा योजना में आवेदन करने के दो तरीके हैं। इसमें पहला तरीका है ऑनलाइन जिसमें आपको योजना के आधिकारिक पोर्टल https://pmvishwakarma.gov.in/ पर जाना होता है। यहां पर आपको 'Login' वाले सेक्शन में जाकर अकाउंट बनाकर आवेदन करना होता है
3 of 5
पीएम विश्वकर्मा योजना से कैसे जुड़ सकते हैं?
- फोटो : Adobe Stock
- जबकि, दूसरा तरीका ऑफलाइन का है। इसमें आपको अपने नजदीकी सीएससी सेंटर पर जाना होता है
- यहां पर आपको संबंधित अधिकारी से मिलना होता है जो आपकी पात्रता चेक करते हैं
- पात्र पाए जाने के बाद आपसे संबंधित दस्तावेज लिए जाते हैं और इन्हें वेरिफाई भी किया जाता है
- फिर सबकुछ सही पाए जाने के बाद आपका आवेदन कर दिया जाता है
4 of 5
पीएम विश्वकर्मा योजना से कैसे जुड़ सकते हैं?
- फोटो : Adobe Stock
योजना से जुड़ने के बाद मिलने वाले लाभ ये हैं
- अगर आप पीएम विश्वकर्मा योजना से जुड़ते हैं तो आपको बतौर लाभार्थी कुछ दिनों की ट्रेनिंग दी जाती है, जो आपको आपके काम में और बेहतर करने के लिए होती है। इस प्रशिक्षण के लिए लाभार्थियों को रोजाना 500 रुपये स्टाइपैंड के तौर पर दिए जाते हैं
- लाभार्थियों को टूलकिट खरीदने के लिए 15 हजार रुपये भी दिए जाते हैं, ताकि वो अपने काम के लिए जरूरी सामान खरीद सकें
5 of 5
पीएम विश्वकर्मा योजना से कैसे जुड़ सकते हैं?
- फोटो : Adobe Stock
- इस योजना से जुड़ने के बाद सस्ती ब्याज दर पर लोन देने का भी प्रावधान है
- इसमें लाभार्थियों को पहले एक लाख रुपये का लोन दिया जाता है, जो कुछ महीनों के लिए दिया जाता है। फिर इस पैसे को वापस करन के बाद आपको अतिरिक्त दो लाख रुपये का लोन भी मिल सकता है।