फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Ayushman Card: आयुष्मान कार्ड से करवा सकते हैं मुफ्त इलाज, यहां जानें तरीका

Fri, 04 Apr 2025 05:55 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Fri, 04 Apr 2025 05:55 PM IST
सार

Ayushman Card Se Kaise Ilaj Karaye: अगर आप आयुष्मान कार्ड बनवा लेते हैं, तो आप इस कार्ड से सालाना 5 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज करवा सकते हैं जिसका खर्च सरकार उठाती है।

विज्ञापन
Benefits of ayushman card se kaise ilaj karaye
कैसे करवा सकते हैं आयुष्मान कार्ड से मुफ्त इलाज? - फोटो : Adobe Stock

Ayushman Free Treatment Process: केंद्र की कई ऐसी योजनाएं हैं जो लाभकारी होने के साथ ही कल्याणकारी भी हैं, और इन योजनाओं के जरिए शहरी इलाकों से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को सीधे तौर पर लाभ दिया जा रहा है। इसी क्रम में एक योजना है आयुष्मान भारत योजना। अगर आप भी इस योजना के लिए पात्र हैं तो आप आवेदन कर लाभ प्राप्त कर सकते हैं। इस योजना से जुड़ने के बाद आपका पहले तो आयुष्मान कार्ड बनता है और इसके बाद आपको मुफ्त इलाज का लाभ दिया जाता है। तो चलिए जानते हैं आपको कैसे ये मुफ्त इलाज मिल सकता है और इसका तरीका क्या है। अगली स्लाइड्स में आप इस बारे में जान सकते हैं...

Benefits of ayushman card se kaise ilaj karaye
कैसे करवा सकते हैं आयुष्मान कार्ड से मुफ्त इलाज? - फोटो : Adobe Stock

पहले जानिए क्या लिमिट होती है आयुष्मान कार्ड की

  • अगर आप आयुष्मान कार्ड बनवा चुके हैं तो आप इस कार्ड से मुफ्त इलाज करवा सकते हैं। इस कार्ड में आपको 5 लाख रुपये का सालाना कवर मिलता है यानी आप हर साल 5 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज इस आयुष्मान कार्ड से करवा सकते हैं। आपके इलाज का खर्च सरकार उठाती है।
Benefits of ayushman card se kaise ilaj karaye
कैसे करवा सकते हैं आयुष्मान कार्ड से मुफ्त इलाज? - फोटो : Adobe Stock

कैसे करवा सकते हैं मुफ्त इलाज?

पहला स्टेप

  • अगर आपका आयुष्मान कार्ड बन चुका है तो आप उन अस्पातलों में मुफ्त इलाज करवा सकते हैं, जो इस योजना में रजिस्टर्ड हैं
  • इसके लिए सबसे पहले इस आधिकारिक लिंक https://hospitals.pmjay.gov.in/Search/ पर जाएं और यहां से आप ये चेक कर सकते हैं कि आप आपने शहर के किस अस्पताल में आयुष्मान कार्ड से मुफ्त इलाज करवा सकते हैं
  • अब आपको अस्पताल का पता चल गया है तो पहले वहां जाएं
विज्ञापन
विज्ञापन
Benefits of ayushman card se kaise ilaj karaye
कैसे करवा सकते हैं आयुष्मान कार्ड से मुफ्त इलाज? - फोटो : Adobe Stock

दूसरा स्टेप

  • पता करें कि अस्पताल में आयुष्मान मित्र हेल्प डेस्क कहां बना है
  • आपको इस हेल्प डेस्क पर जाना है और यहां पर मौजूद संबंधित अधिकारी से मिलना है
  • ये अधिकारी आपसे आपका आयुष्मान कार्ड मांगते हैं जो उन्हें देना होता है
  • अगर आपका आयुष्मान कार्ड गुम हो गया, चोरी हो गया है या घर पर रह गया है आदि, तो आप अपना रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर भी बता सकते हैं
विज्ञापन
Benefits of ayushman card se kaise ilaj karaye
कैसे करवा सकते हैं आयुष्मान कार्ड से मुफ्त इलाज? - फोटो : Adobe Stock

तीसरा स्टेप

  • इसके बाद आयुष्मान मित्र आपके कार्ड से या आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से आपका सत्यापन करते हैं
  • फिर सबकुछ सही पाए जाने के बाद आपको मुफ्त इलाज की परमिशन दे दी जाती है
  • इस इलाज का खर्च सरकार उठाती है और जो बीमारियां इस योजना में कवर हैं उनका इलाज आप मुफ्त में करवा सकते हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed