Ayushman Card: जहां एक तरफ सरकार द्वारा लगभग हर साल कई तरह की नई योजनाओं को लॉन्च किया जाता है, तो वहीं कई पुरानी योजनाओं को दुरुस्त करके भी पेश किया जाता है। ये सब इसलिए होता है ताकि गरीब वर्ग और जरूरतमंद लोगों तक मदद पहुंच पाए। घर बनाने के लिए मदद, राशन की मदद, रोजगार दिलाने में मदद, आर्थिक मदद जैसी कई योजनाएं देश में चल रही हैं। ऐसी ही एक योजना है आयुष्मान भारत योजना, जिसका अब नाम बदलकर 'आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना-मुख्यमंत्री योजना' हो चुका है। इस योजना में आयुष्मान कार्ड बनता है जिसके फायदों के बारे में हम आगे जानेंगे। अगर आप भी इस योजना से जुड़ना चाहते हैं, तो आप इसमें आवेदन कर सकते हैं। तो चलिए जानते हैं ये होगा कैसे। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...
{"_id":"63c8fe3f26f3f9244a5bfa8b","slug":"benefits-of-ayushman-card-how-to-apply-for-ayushman-card-yojana-2023-01-19","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Ayushman Card: आयुष्मान कार्ड बनवाने पर मिलता है पांच लाख रुपये तक का फायदा, जानें आप भी कैसे ले सकते हैं लाभ","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
Ayushman Card: आयुष्मान कार्ड बनवाने पर मिलता है पांच लाख रुपये तक का फायदा, जानें आप भी कैसे ले सकते हैं लाभ
Thu, 19 Jan 2023 01:56 PM IST
प्रकाश चंद जोशी
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Thu, 19 Jan 2023 01:56 PM IST
विज्ञापन
आयुष्मान कार्ड बनवाने का क्या फायदा है?
- फोटो : Amar Ujala
आयुष्मान कार्ड बनवाने का क्या फायदा है?
- फोटो : Istock
क्या है योजना और लाभ?
- दरअसल, इस आयुष्मान योजना के तहत पात्र लोगों के आयुष्मान कार्ड बनाए जाते हैं। इस कार्ड की मदद से अगर आपको कभी जरूरत पड़ती है कि आपको अस्पताल में अपना इलाज करवाना पड़े, तो आप मुफ्त में करवा सकते हैं। आयुष्मान कार्डधारक 5 लाख रुपये तक का अपना मुफ्त में इलाज करवा सकता है।
आयुष्मान कार्ड बनवाने का क्या फायदा है?
- फोटो : Istock
ऐसे कर सकते हैं आवेदन:-
स्टेप 1
- आप अगर आयुष्मान कार्ड के लिए पात्र हैं, तो आप इसके लिए आवेदन कर सकते हैं
- इसके लिए आपको सबसे पहले अपने नजदीकी जनसेवा केंद्र पर जाना होगा
विज्ञापन
विज्ञापन
आयुष्मान कार्ड बनवाने का क्या फायदा है?
- फोटो : istock
स्टेप 2
- इसके बाद केंद्र पर जाकर आपको संबंधित अधिकारी से मिलना है और मांगे गए दस्तावेजों को पेश करना है
- आधार कार्ड, निवास प्रमाण पत्र, राशन कार्ड और एक एक्टिव मोबाइल नंबर की आपको यहां जरूरत पड़ेगी
विज्ञापन
आयुष्मान कार्ड बनवाने का क्या फायदा है?
- फोटो : istock
स्टेप 3
- फिर अधिकारी आपकी पात्रता चेक करते हैं और साथ ही आपके द्वारा दिए गए दस्तावेजों को भी वेरिफाई करते हैं
- अब अगर दस्तावेज, पात्रता और सत्यापन सही पाया जाता है, तो फिर 10 से 15 दिनों के अंदर आपको आयुष्मान कार्ड जारी कर दिया जाता है जिसका आप लाभ ले सकते हैं।