फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bima Yojana: सिर्फ 20 रुपये में 2 लाख का बीमा, इस सरकारी योजना में आवेदन कर आप भी ले सकते हैं लाभ

Mon, 09 Jun 2025 05:20 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Mon, 09 Jun 2025 05:20 PM IST
सार

Kya Hai PM Suraksha Bima Yojana: देश में कई तरह की लाभकारी और कल्याणकारी योजनाएं चल रही हैं जिनमें से एक पीएम सुरक्षा बीमा योजना है। आप इस योजना से जुड़कर बीमा करवा सकते हैं।

विज्ञापन
Benefits list of PM Suraksha Bima Yojana ka kya fayada hai
पीएम सुरक्षा बीमा योजना क्या है? - फोटो : Adobe Stock

Pradhan Mantri Suraksha Bima Yojana: जिस तरह की जरूरतें उस तरह की योजनाएं। जी हां, राज्य सरकारों से लेकर केंद्र सरकार तक अलग-अलग तरह की योजनाएं चलाती हैं जिनके तहत सब्सिडी से लेकर आर्थिक लाभ देने जैसी कई योजनाएं शामिल हैं। यही नहीं, सरकार बीमा जैसी योजनाएं भी चलाती है जिनके तहत लोगों को जरूरत पड़ने पर मदद मिलती है।



जैसे, प्रधानमंत्री बीमा सुरक्षा योजना जिसे भारत सरकार चलाती है। इस योजना में आप 20 रुपये का निवेश करके 2 लाख रुपये तक का इंश्योरेंस प्राप्त कर सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इस योजना के बारे में और जानेंगे कि आपको ये लाभ कैसे मिल सकता है। अगली स्लाइड्स में आप इस बारे में जान सकते हैं...

Benefits list of PM Suraksha Bima Yojana ka kya fayada hai
पीएम सुरक्षा बीमा योजना क्या है? - फोटो : Adobe Stock

पहले योजना को समझिए

  • प्रधानमंत्री बीमा सुरक्षा योजना को भारत सरकार चलाती है। ये दुर्घटना बीमा योजना है जो दुर्घटना के कारण मृत्यु या विकलांगता होने पर आर्थिक मदद करती है। इसमें आपको दुर्घटना के कारण होने पर मृत्यु या विकलांग होने पर बीमा कवर दिया जाता है।
Benefits list of PM Suraksha Bima Yojana ka kya fayada hai
पीएम सुरक्षा बीमा योजना क्या है? - फोटो : Adobe Stock
  • वर्ष 2015 में इस योजना को भारत सरकार द्वारा शुरू किया गया था जिसका लाभ जरूरतमंद और गरीब वर्ग को दिया जाता है। इस योजना में आपको निवेश भी करना होता है या प्रीमिय देना होता है। आप इस योजना में महज 20 रुपये में 2 लाख रुपये तक का कवर प्राप्त कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Benefits list of PM Suraksha Bima Yojana ka kya fayada hai
पीएम सुरक्षा बीमा योजना क्या है? - फोटो : Adobe Stock

ये जरूरी बातें न भूलें:-

  • अगर आप प्रधानमंत्री बीमा सुरक्षा योजना से जुड़ते हैं तो आपको इसमें सालाना 20 रुपये का प्रीमियम देना होता है। इस बीमा कवर की अवधि 1 जून से लेकर 31 मई तक होती है
  • अगर आपकी उम्र 18-70 साल के बीच है तो आप आवेदन कर सकते हैं। ध्यान रहे भारत का नागरिक होना अनिवार्य है
  • नजदीकी सीएससी सेंटर पर जाकर आप योजना में आवेदन कर सकते हैं
विज्ञापन
Benefits list of PM Suraksha Bima Yojana ka kya fayada hai
पीएम सुरक्षा बीमा योजना क्या है? - फोटो : Adobe Stock

कब कितने पैसे मिलते हैं?

  • अगर पॉलिसी धारक की दुर्घटना में मृत्यु हो जाती है तो नॉमिनी को 2 लाख रुपये दिए जाते हैं। वहीं, अगर बीमाधारक पूरी तरह से विकलांग हो जाता है तो उसे तब भी 2 लाख रुपये देने का प्रावधान है। जबकि, आंशिक रूप से विकलांग होने पर एक लाख रुपये देने का प्रावधान है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed