Banking Tips: अपनी आजीविका चलाने के लिए हर किसी को कुछ न कुछ काम करना ही पड़ता है। घर की जरूरतों को पूरा करने के लिए, अपने लिए, बच्चों के लिए और अपने आज के अलावा भविष्य के लिए भी पैसों की जरूरत पड़ती है। ऐसे में लोग अपनी इस मेहनत की कमाई को कई जगहों पर निवेश भी करते हैं, जिनमें कई तरह की योजनाएं शामिल हैं। इसके अलावा ज्यादातर लोग अपने पैसे को बैंक खाते में रखते हैं और कई लोगों के तो एक से ज्यादा बैंक खाते भी होते हैं, जिनमें वो पैसे रखते हैं। ऐसे में अगर आप भी अपने बैंक खाते में पैसे रखते हैं, तो आपके लिए भी ये जानना जरूरी हो जाता है कि आपको अपने बैंक खाते में कितने पैसे रखने चाहिए। तो चलिए जानते हैं इस बारे में। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...
{"_id":"647ee8c019ddd7b0180ada2a","slug":"banking-tips-in-hindi-know-the-pros-and-cons-of-keeping-more-than-five-lakhs-in-a-bank-account-2023-06-06","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"ध्यान दें: क्या नहीं रखने चाहिए बैंक खाते में पांच लाख रुपये से ज्यादा? यहां समझें नुकसान है या फायदा","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
ध्यान दें: क्या नहीं रखने चाहिए बैंक खाते में पांच लाख रुपये से ज्यादा? यहां समझें नुकसान है या फायदा
Tue, 06 Jun 2023 01:39 PM IST
प्रकाश चंद जोशी
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Tue, 06 Jun 2023 01:39 PM IST
विज्ञापन
बैंक में कितने पैसे रखना सुरक्षित है?
- फोटो : istock
बैंक में कितने पैसे रखना सुरक्षित है?
- फोटो : istock
बैंक डूब गया, तो पैसे का क्या होगा?
- पहले ये जान लीजिए कि अगर किसी कारण बैंक डूब जाता है या दिवालिया होने की स्थिति में आ जाता है, तो ऐसे में लोगों के बैंक खाते में रखे पैसे का क्या होगा? ऐसे में अगर नियम की मानें तो खातधारक को पांच लाख रुपये तक ही मिल पाएंगे।
बैंक में कितने पैसे रखना सुरक्षित है?
- फोटो : iStock
- फिर चाहे आपके बैंक खाते में पांच लाख रुपये से ज्यादा पैसे जमा हो। ऐसे में ये माना जा सकता है कि सरकार आपके बैंक खाते में पांच लाख रुपये तक की सुरक्षा की गारंटी लेती है। हालांकि, इस बात से भी इंकार नहीं किया जा सकता है कि सरकार आरबीआई के साथ मिलकर लोगों के पैसे को डूबने से बचाने के लिए कई तरीके निकालती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
बैंक में कितने पैसे रखना सुरक्षित है?
- फोटो : पीटीआई
सरकार लोगों के पैसे को डूबने से बचाती है
- भले ही सरकार खाताधारक के पांच लाख रुपये तक की सुरक्षा गारंटी लेती है, लेकिन भारतीय रिजर्व बैंक हर एक बैंक पर अपनी पैनी नजर रखता है। अगर कोई बैंक किसी कारण डूबने की स्थिति में आता है, तो आरबीआई उस बैंक को किसी अन्य बैंक के साथ मर्ज करके लोगों के पैसे को सुरक्षा प्रदान करता है। इससे आपका पैसा डूबता नहीं है और आपका बैंक भी सिक्योर हो जाता है।
विज्ञापन
बैंक में कितने पैसे रखना सुरक्षित है?
- फोटो : istock
- बीते सालों में आरबीआई ने कई डूबते बैंकों को अन्य बैंकों के साथ जोड़कर लोगों की मेहनत की कमाई को सुरक्षित रखा है। ऐसे में आपको अपने बैंक खाते में पैसे रखने से डरना नहीं चाहिए, क्योंकि सरकार आपके पैसे को सुरक्षा प्रदान करने के लिए कई जरूरी कदम उठाती रहती है।