फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Banking Tips: गलत बैंक खाते या गलत UPI में भेज दिए पैसे? तो घबराए नहीं तुरंत करें ये काम, मिल सकते हैं वापस

Mon, 06 Oct 2025 07:33 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Mon, 06 Oct 2025 07:33 AM IST
सार

Online Payment Tips In Hindi: अगर आपने किसी गलत बैंक खाते में या फिर किसी गलत यूपीआई आईडी पर अगर पैसे ट्रांसफर कर दिए हैं, तो क्या फिर आपको ये वापस मिल सकते हैं?

विज्ञापन
Banking Tips: How to get back money sent to the wrong bank account or wrong UPI
गलत बैंक खाते में पैसे ट्रांसफर होने पर कहां शिकायत करें? - फोटो : अमर उजाला

Online Payment Tips: आज के समय में लगभग हर एक काम को करने का तरीका बदल चुका है और अब तो अधिकतर चीजें ऑनलाइन आ गई हैं। ऐसे में लोगों को कहीं जाना नहीं होता और वो अपने मोबाइल के जरिए ही ऑनलाइन के जरिए वो काम करवा लेते हैं। जैसे, शॉपिंग हो या फिर बैंकिंग आदि। आज के समय में अगर आपको किसी को पैसे भेजने हैं तो आप नेट बैंकिंग का इस्तेमाल कर सकते हैं।

इसके अलावा यूपीआई भी पेमेंट करने के लिए एक अच्छा विकल्प है जिसका बड़ी संख्या में लोग इस्तेमाल कर रहे हैं। आसानी से आप इससे किसी को पेमेंट कर सकते हैं और प्राप्त भी कर सकते हैं, लेकिन कई बार किसी गलत बैंक खाते में या गलत यूपीआई पर पेमेंट चली जाती है। ऐसे में आपको सबसे पहले परेशान नहीं होना है क्योंकि इन पैसों को आप वापस कैसे पा सकते हैं। इसका तरीका आप यहां जान सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इसका तरीका क्या है...

Banking Tips: How to get back money sent to the wrong bank account or wrong UPI
गलत बैंक खाते में पैसे ट्रांसफर होने पर कहां शिकायत करें? - फोटो : Adobe Stock

क्यों चले जाते हैं गलत खाते या यूपीआई में पैसे?

  • कई बार लोग जब किसी को पेमेंट कर रहे होते हैं तो उनके पैसे गलत बैंक खाते में या गलत यूपीआई में चले जाते है। ये होता इसलिए है कि अगर बैंक अकाउंट की जानकारी या यूपीआई की जानकाकरी गलत दर्ज हो जाए। ऐसे में इस पैसे को वापस पाया जा सकता है।
Banking Tips: How to get back money sent to the wrong bank account or wrong UPI
गलत बैंक खाते में पैसे ट्रांसफर होने पर कहां शिकायत करें? - फोटो : Adobe Stock

गलत खाते या यूपीआई में गए पैसे ऐसे मिल सकते हैं पैसे वापस:-

नंबर 1

  • अगर आपके द्वारा भेजे गए पैसे किसी गलत यूपीआई में चले गए हैं तो आप यूपीआई एप पर जाकर अपनी शिकायत दर्ज करवा सकते हैं। आप यूपीआई एप के कस्टमर केयर में संपर्क कर सकते हैं और उन्हें ट्रांजेक्शन की पूरी जानकारी दे सकते हैं। यहां से आपकी उचित मदद की जाती है ताकि, आपको पैसे वापस मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Banking Tips: How to get back money sent to the wrong bank account or wrong UPI
गलत बैंक खाते में पैसे ट्रांसफर होने पर कहां शिकायत करें? - फोटो : Adobe Stock

नंबर 2

  • अगर आपके पैसे किसी गलत बैंक खाते में चले गए हैं, तो आपको सबसे पहले अपने बैंक के कस्टमर केयर पर संपर्क करना चाहिए। यहां पर अधिकारी को ट्रांजेक्शन की पूरी जानकारी दें और अपनी शिकायत दर्ज करवाएं। इसके बाद आपको पैसे वापस दिलवाने की दिशा में बैंक काम करता है।
विज्ञापन
Banking Tips: How to get back money sent to the wrong bank account or wrong UPI
गलत बैंक खाते में पैसे ट्रांसफर होने पर कहां शिकायत करें? - फोटो : Adobe Stock

यहां कर सकते हैं शिकायत

  • अगर आप चाहें तो नेशनल पेमेंट कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया यानी एनपीसीआई में भी गलत यूपीआई ट्रांजेक्शन की शिकायत दर्ज करवा सकते हैं। इनका नंबर 18001201740 है जिस पर आप कॉल करके अपनी शिकायत दर्ज करवा सकते हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed