फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Banking Alert: बैंक खाताधारक सावधान, अगर किया ये काम तो खाली हो सकता है बैंक अकाउंट

Mon, 14 Feb 2022 12:01 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Mon, 14 Feb 2022 12:01 PM IST
विज्ञापन
Banking Alert Never do these things otherwise you will face big loss
बैंक खाताधारक सावधान, अगर किया ये काम तो खाली हो जाएगा आपका बैंक अकाउंट - फोटो : Istock

बढ़ते डिजिटलाइजेशन के इस युग में आज हमारे कई काम आसान बन गए हैं। मोबाइल फोन्स, लैपटॉप, गैजेट्स आदि के आने के बाद हमारे रोजमर्रा के कई कार्य काफी आसानी से हो जाते हैं। पहले जहां छोटे-छोटे कार्यों को करने में हमारा काफी समय बर्बाद होता था। वहीं अब मोबाइल के जरिए हमारा वही काम कुछ मिनटों में हो जाता है। आज बैंकिंग से जुड़े कई काम हम अपने डिवाइस के जरिए ही करते हैं। अगर आप भी नेट बैंकिंग, यूपीआई पेमेंट या बैंक से जुड़ा कोई भी काम अपने स्मार्टफोन पर करते हैं, तो आपको सावधान हो जाने की जरूरत है। बीते कुछ सालों में भारत में होने वाले साइबर अपराध के मामलों में काफी वृद्धि देखने को मिली है। ऐसे में आपकी जरा सी लापरवाही एक बड़े नुकसान की वजह बन सकती है। यहां तक की आपका पूरा बैंक अकाउंट भी खाली हो सकता है। ऐसे में आपको कुछ बातों का विशेष ध्यान रखना जरूरी है। आइए जानते हैं इनके बारे में विस्तार से -  

Banking Alert Never do these things otherwise you will face big loss
बैंक खाताधारक सावधान, अगर किया ये काम तो खाली हो जाएगा आपका बैंक अकाउंट - फोटो : Istock

अगर आप पायरेटेड या गैर अधिकृत वेबसाइट पर ज्यादा विजिट करते हैं, तो ऐसे में आपके डिवाइस में मैलवेयर आने का खतरा रहता है। मैलवेयर आपके डिवाइस में घुसकर आपकी पर्सनल इंफॉर्मेशन को हैक कर सकते हैं।

Banking Alert Never do these things otherwise you will face big loss
बैंक खाताधारक सावधान, अगर किया ये काम तो खाली हो जाएगा आपका बैंक अकाउंट - फोटो : Istock

ऐसे में आपकी क्रेडिट और डेबिट कार्ड की डिटेल्स हैक हो सकती है, जिसका इस्तेमाल करके साइबर अपराधी आपके बैंक अकाउंट को हैक कर सकते हैं। इससे आपको एक बड़े घाटे का सामना करना पड़ेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Banking Alert Never do these things otherwise you will face big loss
बैंक खाताधारक सावधान, अगर किया ये काम तो खाली हो जाएगा आपका बैंक अकाउंट - फोटो : Istock

मैलवेयर से बचने के लिए आपको अपने डिवाइस में एंटीवायरस या पर्सनल फायरवॉल को इंस्टॉल करके रखना चाहिए। इससे आपके डिवाइस में मैलवेयर या किसी प्रकार के वायरस आने का खतरा कम हो जाता है।

विज्ञापन
Banking Alert Never do these things otherwise you will face big loss
बैंक खाताधारक सावधान, अगर किया ये काम तो खाली हो जाएगा आपका बैंक अकाउंट - फोटो : Istock

इसके अलावा आपको अपने डिवाइस में समय समय पर स्पाईवेयर एप को चेक करने वाले सॉफ्टवेयर को रन करते रहना चाहिए। वहीं आपको अपने जरूरी पासवर्ड को भी कुछ समय अंतराल के बाद बदलते रहना चाहिए।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed