फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Holi Bank Holidays: क्या होली की वजह से आज और कल बैंक बंद रहेंगे या खुले हैं? यहां दूर करें कंफ्यूजन

Tue, 03 Mar 2026 07:00 AM IST
Prakash Chand Joshi यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Prakash Chand Joshi Updated Tue, 03 Mar 2026 07:00 AM IST
सार

Holi 2026 Bank Holidays Full List: अगर आप भी किसी काम से बैंक जाने वाले हैं, तो पहले जरूर चेक कर लें कि बैंक कब-कब बंद रहेंगे और कब खुलेंगे। क्योंकि होली के कारण बैंकों की छुट्टी रहने वाली है।

विज्ञापन
Bank Holidays Holi 2026 Holi Mein Bank Kab Tak Band Rahega State Wise Full List
होली में बैंक कहां-कहां बंद रहेंगे? - फोटो : Amar Ujala

Holi Bank Holidays 2026: देशभर में होली की धूम छाई हुई है। वृंदावन से लेकर बनारस और देश की राजधानी से लेकर कन्याकुमारी तक लोग होली का स्वागत कर रहे हैं। इस दिन लोग एक-दूसरे को रंग लगाते हैं, पकवान बनाते हैं आदि।

इस दिन सरकारी छुट्टी होती है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि होली के पर्व की वजह से देश भर में कब-कब बैंक बंद रहने वाले हैं? आखिर कितने दिन बैंकों की छुट्टी रहेगी? शायद नहीं, पर आप यहां जान सकते हैं ताकि अगर आपको बैंक में कोई काम हो तो आपका वो काम न अटके। चलिए बैंकों की होली वाली छुट्टियों की लिस्ट देखते हैं...

Bank Holidays Holi 2026 Holi Mein Bank Kab Tak Band Rahega State Wise Full List
होली में बैंक कहां-कहां बंद रहेंगे? - फोटो : Adobe Stock

सवाल: क्या होली की वजह से बैंक बंद हैं?
जवाब:
हां, होली पर्व की वजह से बैंकों की छुट्टी रहेगी। भारतीय रिजर्व बैंक ने इसको लेकर छुट्टियों की लिस्ट जारी की है

Bank Holidays Holi 2026 Holi Mein Bank Kab Tak Band Rahega State Wise Full List
होली में बैंक कहां-कहां बंद रहेंगे? - फोटो : Adobe Stock

सवाल: होली की वजह से कब-कब बंद रहेंगे बैंक?
जवाब:
होली के कारण आज यानी 3 मार्च को और कल 4 मार्च को अधिकतर शहरों में बैंक बंद रहेंगे
इसलिए इन दिनों में बैंक न जाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
Bank Holidays Holi 2026 Holi Mein Bank Kab Tak Band Rahega State Wise Full List
होली में बैंक कहां-कहां बंद रहेंगे? - फोटो : Adobe Stock

सवाल: 3 मार्च को किस-किस शहर में बंद रहेंगे बैंक?
जवाब:
3 मार्च को होली (दूसरा दिन)/डोल जात्रा/धुलण्डी/होलिका दहन की वजह से हैदराबाद, विजयवाड़ा, बेलापुर, भोपाल, गंगटोक, जयपुर, कोलकाता, देहरादून, मुंबई, नागपुर, पणजी, पटना, रांची और गुवाहाटी में बैंक बंद रहेंगे

विज्ञापन
Bank Holidays Holi 2026 Holi Mein Bank Kab Tak Band Rahega State Wise Full List
होली में बैंक कहां-कहां बंद रहेंगे? - फोटो : Adobe Stock

सवाल: क्या 4 मार्च को भी बैंक बंद रहेंगे?
जवाब:
हां, 4 मार्च को होली/होली दूसरा दिन - धुलेटी/याओसांग दूसरा दिन की वजह से अगरतला, अहमदाबाद, आइजोल, भुवनेश्वर, चंडीगढ़, देहरादून, इंफाल, इटानगर, जम्मू, कानपुर, लखनऊ, न्यू दिल्ली, पटना, रायपुर, रांची, शिलांग और शिमला में बैंकों की छुट्टी रहेगी

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed